भारत में संक्रमित लोगों की सांख्य बढ़ी व 2 लोगों की मौत,दिल्ली में 144 लागू

coronavius update
image source - google

भारत में संक्रमित लोगों की संख्या 332 से बढ़कर 341 हो गयी है व गुजरात में कोरोना की वजह से 2 लोग मरे है। जिसके बाद अब भारत में कोरोना से 8 लोग अपनी जान गवा चुके है। खतरे को देखते हुए देश के 75 शहरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। इसके साथ ही जनता कर्फ्यू की अवधि को भी बढ़ा दिया गया है।

सभी सेवाएं बंद

31 मार्च तक रेल(मेल, एक्सप्रेस व पैसेंजर यात्री ट्रेन),मेट्रो,पेट्रोल पंप,माल, सिनेमा हाल, बाज़ार, मंदिर, गुरुद्वारा आदि को भी बंद कर दिया गया है। राज्यों में स्कूल,कॉलेज,कंपनियों को पहले ही बंद कर दिया गया था। जिन लोगों ने पहले से टिकट करा रखा था, उनके पैसे 21 जून तक वापस कर दिए जाएंगे। अब आपात सेवाओं को छोड़कर सभी सेवा बंद रहेंगी। इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने दी। हालंकि रोजमर्रा की आवशयकता की चीजों की दुकान भी खुली रहेंगी। जिससे किसी को भी तकलीफ न हो।

नरेंद्र मोदी ने कर्फ्यू लगने के कुछ घंटो पहले ही जनता से यह अपील

दिल्ली, महाराष्ट्र में 144 लागू

खतरे को देखते हुए महराष्ट्र मे पहले ही धारा 144 लागू कर दी गयी थी और अब देश की रजधानी दिल्ली में भी 144 को लागू कर दिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा की महराष्ट्र में ‘कोरोना वायरस एक बहुत ही संवेदनशील और महत्वपूर्ण चरण से गुजर रहा है। इसलिए मेरी लोगों से अपील है की वो सावधानी बरते और जनता कर्फ्यू का पालन कल सुबह तक करे।’ बता दें देश में इस समय सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में ही है। इसके बाद केरल,दिल्ली व उत्तर प्रदेश।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

15 − three =