Land Record Bihar: बिहार भूमि, भूलेख नक्शा, खसरा संख्या ऑनलाइन कैसे देखें?

land-record-bihar

प्रिय पाठकों, अभी तक आप अपनी ज़मीन संबंधी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाया करते थे फिर भी आपका कार्य और जो भी जानकारी आपको प्राप्त करनी होती थी वह नहीं मिल पाती थी । इसी समस्या का समाधान है Bihar bhumi land record पोर्टल (http://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/)। अब भूलेख/bhumi/land record/bhumi jankari का नाम सुनते ही मन कई प्रश्न उठते हैं जैसे की –

• Bihar bhumi land record पोर्टल क्या है?           

• बिहार भूमि लैंड रिकॉर्ड पोर्टल किस तरह की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है             

• Bihar bhumi land record पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाता है?

  • क्या यह पोर्टल विश्व्सनीय है?
  •  क्या इसका संबंध खसरा खतौनी से है?
  • Bihar bhumi land record पोर्टल के क्या क्या लाभ हैं?

 यह लेख आपको इन सभी प्रश्नों का उत्तर विस्तार में प्रदान करेगा एवं बिहार भूमि लैंड रिकॉर्ड पोर्टल पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण देगा ।

Bihar bhumi land record पोर्टल क्या है?

तो सबसे पहले हमें समझना होगा की bhumi land record का क्या अर्थ है। bhumi land record का अर्थ है भूमि से संबन्धित लिखित जानकारी या फिर कह सकते हैं की ज़मीन का पूरा विवरण। ज़मीन का मालिक कौन इसके मध्यम से हम पता लगा सकते हैं। ज़मीन पर किसी बैंक से लोन लेना हो या ज़मीन का बंटवारा करना हो , इन सभी चीजों मे Bihar bhumi land record मुख्य भूमिका अदा करता है ।  bhumi land record के और भी अन्य नाम हैं जैसे की जमाबंदी (खसरा खतौनी), भूमि अभिलेख, भूमि का ब्योरा, खेत के कागजात, खेत कानक्शा, खाता आदि। 

Bihar bhumi land record पोर्टल सरकार की एक ऐसी पहल है जिससे किसी भी व्यक्ति को अपनी जमीन संबंधी सारी जानकारी घर बैठे मिल जाती है Bihar राज्य के भूमि रेकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने के लिए Bihar bhumi land record को इस पोर्टल के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत किया गया है । Bihar bhumi land record पोर्टल से आपको अपनी ज़मीन का पूरा ब्योरा ऑनलाइन मिल जाता है। बस इसमे आपको एक बटन दबाने की देरी है। तहसील के चक्कर लगाने से निजात दिलाने में इस पोर्टल ने एक सुविधाजनक मध्यम प्रदान कर दिया है।

Bihar bhumi land record पोर्टल किस तरह की जानकारी प्राप्त करने में मदद करता है?

Bihar bhumi land record portal आपकी ज़मीन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त करवाने में सहायक है।

खतियान ऑनलाइन चेक करने की पूरी जानकारी जब आप Bihar bhumi land record के पोर्टल को खोलेंगे तो आप विभिन्न प्रकार के बिन्दुओं को पाएंगे जो की निम्न रूप से दिये गए हैं –

  • ऑनलाइन दाखिल खारिज आवेदन करें
  • दाखिल खारिज आवेदन स्थिति देखें
  • ऑनलाइन एलपीसी आवेदन करें
  • एलपीसी आवेदन स्थिति देखें
  • भू लगान
  • परिमार्जन
  • जमाबंदी पंजी देखें
  • अपना खाता देखें
  • भू मानचित्र
  • डीसीएलआर म्यूटेशन अपील कोर्ट
  • निबंधन के साथ दाखिल खारिज का प्रपत्र
  • भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय

Bihar bhumi land record पोर्टल का उपयोग कैसे किया जाता है?

Bihar bhumi land record portal का उपयोग करना बहुत ही आसान है। कुछ मामुली से चरणों का पालन करके हम इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदाहरण के लिए-

भू-मानचित्र कैसे देखें ?

  • यदि आपको भू-मानचित्र के बारे मे
  • जानकारी चाहिए तो Bihar bhumi land record पोर्टल खोलते ही जो पहला पेज आएगा उसमें नीचे ही भू-मानचित्र के विकल्प  पर क्लिक करें।             
  • उसके बाद आपके सामने जो पेज खुलेगा उसमें सबसे पहले अपना जनपद (district) चुने और submit बटन पर क्लिक करें ,
  • फिर जो पेज खुलेगा उसमें अपके सामने 5 विकल्प आएंगे जो की हैं-District, Tehsil, Village, RI, Sheet no.,फिर प्लॉट नं॰, इन सभी में सही जानकारी भर आपके समक्ष भूखंड के बारे में सारी सूचना उपलब्ध हो जाएगी।
  • उससे आप डौन्लोड भी कर सकते या फिर उसका स्क्रीनशॉट भी ले सकते है।

क्या यह पोर्टल विश्व्सनीय है ?

Bihar bhumi land record पोर्टल सरकार द्वारा बनाया गया एक ऐसा पोर्टल है जिसपे आप अपनी ज़मीन संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। और क्योंकि यह सरकार की एक पहल है इसलिए यह पूर्ण रूप से विश्व्सनीय है । इसका निर्माण हुआ ही इसलिए है जिससे खसरा खतौनी की जानकारी सुव्यवस्थित ढंग से एक जगह उपलब्ध हो जाए । प्रधानमंत्री मोदी का डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट इसी तरह की सुविधाओं के लिए बनाया और चलाया जा रहा है। भूमि लेंड रेकॉर्ड पोर्टल सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि सभी राज्यों में बनाया गया है।

क्या इसका संबंध खसरा खतौनी से है ?

जी हाँ , इसका पूरा संबंध खसरा खतौनी से ही है । भूमि रेकॉर्ड की जानकारी का अगर कोई दूसरा नाम हो तो वह खसरा खतौनी की जानकारी ही होगा। ज़मीन संबंधी सभी तरह की जानकारी व सूचना आपको बिहार भूमि रिकॉर्ड पोर्टल पर मिल जाएगी। Bihar bhumi land record पोर्टल सरकार द्वारा ऑनलाइन जमीनी विवरण देखने की सुविधा है । कोई भी व्यक्ति खसरा खतौनी संख्या देकर खाता विवरण की प्रति डाउन्लोड कर सकता है। साथ ही आपको यह भी बता दें की सुविधा का उपयोग कौन से जिले के लोग कर सकते हैं । बिहार राज्य के किसी भी जिले या गाँव का कोई भी व्यक्ति भूमि की जानकारी इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकता है । इसमें तकरीबन 50000 गावों को सम्मलित किया गया है ।

Bihar bhumi land record पोर्टल के क्या क्या लाभ हैं?

इस पोर्टल के अनेक लाभ हो सकते हैं। सबसे बड़ा लाभ या उपयोग तो यही है की आप घर बैठे अपनी ज़मीन का पूरा विवरण प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यह पोर्टल एक तरह की  पारदर्शिता प्रदान करता है, व्यक्ति की ज़मीन की सारी जानकारी एक जगह उपलब्ध है तथा सरकार की निगरानी में भी है। अविश्वास का कोई सवाल ही नहीं उठता क्योंकि यह पोर्टल स्वयं सरकार द्वारा बनाया गया है। पहले लोगों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे यदि उन्हें अपनी ज़मीन संबधि कोई जानकारी प्राप्त करनी होती थी। इस पोर्टल के माध्यम से यह दुविधा भी दूर हो गई। साथ ही साथ यह पूर्ण रूप से मुफ्त है। इस पोर्टल को इस्तेमाल करने के लिए बस आपके पास इंटरनेट कनैक्शन होना अनिवार्य है।

Bihar bhumi land record पोर्टल किस विभाग द्वारा निर्मित है?

आपको बता दें की यह पोर्टल बिहार राजस्व विभाग द्वारा निर्मित एवं संचालित है। इसमें पायी जाने वाली सभी जानकारी विधिपूर्ण एवं सटीक हैं।

भूमि रेकॉर्ड रखना क्यों आवश्यक है ?

भूमि रेकॉर्ड रखने का बहुत बड़ा महत्व है। Bihar bhumi land record /भूमि के रिकॉर्ड की मदद से भूमि का स्वामित्व सत्यापन संभव किया जा सकता है। ऋण (loan) के प्रयोजन के लिए बैंक खाता भूमि रिकॉर्ड की

मदद से खुल सकता है। आपको भूमि की बिक्री या विभाजन के लिए Land Record की आवश्यकता है पड़ती ही है। आप संपत्ति के व्यक्तिगत रिकॉर्ड को बनाए रख सकते हैं। भूमि के अभिलेखों को नागरिक मुकदमे या किसी अन्य कानूनी उद्देश्य में सबूत या सबूत के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त पोर्टल पर कांटैक्ट और हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाए गए हैं। किसी व्यक्ति को यदि किसी प्रकार की कोई परेशानी है या फिर कोई ऐसा प्रश्न है जिसका उत्तर प्राप्त नहीं हो पा रहा है तो वह दिये गए नंबर या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर अपनी दुविधा का निवारण कर सकता है।

bhulekh up: bhulekh naksha up इस तरह निकालें किसी भी जमीन की पूरी डिटेल्स

Conclusion- Bihar bhumi land record पोर्टल से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी आपको इस लेख क माध्यम से प्राप्त हुई होंगी ऐसी हम आशा करते हैं। यदि किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो वह आप हमसे पूछ सकते है एवं हमारी पूरी कोशिश रहेगी की हम अपने पाठकों को सभी महत्वपूर्ण सूचना एवं जानकारी देने में सदैव सक्षम रहें। धन्यवाद।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

17 − 5 =