देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया : CM योगी

Yogi-Lalji-Tandon
Lucknow

लखनऊ:। यूपी की सियासत के दिग्गज नेता और मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (85 वर्ष) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह मेदांता लखनऊ में कई दिनों से वेंटिलेटर पर भर्ती थे। उन्होंने सुबह 5:35 बजे अंतिम सांस ली।

उनके पुत्र नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने ट्वीट पर जब इसकी जानकारी दी तो राजनीति जगत में जैसे मातम सा छा गया। न‍िधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्‍‍‍‍‍‍यपाल आनंदीबेन पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंंचे।

यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा की ”म.प्र. के मा. राज्यपाल श्री लालजी टंडन जी के निधन की खबर सुनकर शोक हुआ। उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता,योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाज सेवी को खोया है। वे लखनऊ के प्राण थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।”

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 + six =