15 हजार किलो सोने से बना है भारत का यह मंदिर, रोज दर्शन करने आते हैं लाखों भक्त

golden tample south india
image source - google

भारत में एक से एक भव्य और अलौकिक स्वरूप वाले मंदिर है। जिनमें हजारों-लाखों लोग प्रतिदिन दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं। इसी तरह का एक मंदिर दक्षिण भारत में स्थित है। इसकी खासियत यह है कि इसे 15000 किलोग्राम सोने से बनाया गया है।

300 करोड़ रूपए का आया था खर्च 

भारत में यह मंदिर तमिलनाडु राज्य के वेल्लोर नगर में पहाड़ियों पर स्थित है। यह मंदिर माता लक्ष्मी का है, जिसे 100 एकड़ में बनाया गया है। माता लक्ष्मी के इस मंदिर का निर्माण 15000 किलोग्राम सोने से किया गया है। एक अनुमान के मुताबिक इसे बनाने में 300 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

माता लक्ष्मी के सोने के इस मंदिर में प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद भक्तों के लिए दरवाजे खोल दिए जाते हैं और भारी संख्या में भक्त यहाँ पहुंचकर माता लक्ष्मी के दर्शन करते है फिर रात 8 बजे मंदिर को बंद कर दिया जाता है। सबसे ज्यादा दर्शन करने भक्त सुबह व रात में आते हैं।

क्योंकि सुबह जब उगते सूरज की किरणें मंदिर पर पड़ती है तो मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती है। इसी तरह रात में जब मंदिर पर किरणें पड़ती है तो मंदिर दिव्य और खूबसूरत दिखता है।

पूरे विश्व में नहीं ऐसा मंदिर

दक्षिण भारत में स्थित इस स्वर्ण मंदिर जैसा मंदिर पूरे विश्व में नहीं है। माता लक्ष्मी का ये खास मंदिर देश के सबसे महंगे मंदिरों में से एक है। इसकी एक और खास बात है की मंदिर परिसर में सर्व तीर्थम सरोवर बनाया गया है। अर्थात देश की सभी पवित्र नदियों का जल लाकर एक पवित्र सरोवर का निर्माण किया गया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

ten − 2 =