लखीमपुर खीरी : मिशन शक्ति महिला सुरक्षा के तहत अब हर थानों में महिला हेल्प डेस्क

Women help desk
Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी :। योगी सरकार महिलाओं पे बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने के लिए मिशन शक्ति महिला सुरक्षा के तहत खीरी सदर कोतवाली से लेकर जिले के हर थानों में महिला हेल्प डेस्क का सुभारम्भ किया गया है। योगी सरकार की प्रथमिकता है कि महिला अपराध का कोई भी मामला सामने आता है तो उसमे त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका निस्तारण किया जाएगा।

जिले के हर थानों में आज महिला हेल्प डेस्क का सुभारम्भ किया गया, इसी क्रम में सदर कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया। सदर कोतवाली महिला हेल्प डेस्क बनाई गई जिसका उद्धघाटन महिला होने के नाते जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह ने किया। उद्घाटन में आयी हुई महिलाओं का कहना है,”सरकार की इस पहल से महिलाओं पे बढ़ते अपराधों पे न सिर्फ लगाम लगेगी बल्कि पुलिस का महिलाओं से संपर्क भी अच्छा बना रहेगा, महिला हेल्प डेस्क पे बैठी महिला सिपाही अब पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने का काम करेगी। उनकी समस्याओं को लेकर आला अधिकारियों तक पहुचायेगी।

वही उद्घाटन के बीच सदर कोतवाली में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक विजय ढुल समेत शहर के गणमान्य लोग भी शामिल रहे और वही पुलिस अधीक्षक विजय ढुल का कहना है की योगी सरकार के इस अभियान से महिलाओं का पुलिस से सीधा संपर्क होगा। अगर महिला अपराध का कोई मामला आता है तो उसमें त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका 24 घंटे के अंदर निस्तारण किया जाएगा।

रिपोर्ट:-फारुख हुसैन…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + fifteen =