लखीमपुर खीरी : जिले की समस्त कोतवाली मे आईजी लक्ष्मी सिंह का औचक निरीक्षण

Lakhimpur Kheri

लखीमपुर खीरी :। जिले में बढ़ रहे अपराधों के मद्देनजर शुक्रवार को आईजी जोन लखनऊ लक्ष्मी सिंह लखीमपुर खीरी पहुंची जहां उन्होंने लखीमपुर खीरी में पुलिस अधीक्षक विजय ढुल सहित समस्त थानाध्यक्षों के साथ एक क्राइम मीटिंग की। वही उसके बाद जिले की समस्त कोतवाली का औचक निरीक्षण किया और आवश्ययक दिशा निर्देश दिए। वही इस दौरान उन्होंने एक कोतवाली में बनी महिला हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने महिला सिपाहियों से जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

इसी के चलते आईजी लक्ष्मी सिंह जिलेेेे के कोतवाली पलिया पहुंची,जहां उन्होंने पुलिया सर्किल का ओ.आर. किया और कोतवाली का निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने एक कोतवाली में बनी महिला हेल्पडेस्क का भी निरीक्षण किया जहां पर उन्होंने महिला सिपाहियों से जानकारी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसके बाद उन्होंने पत्रकारों से एक प्रेस वार्ता की।

प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए आईजी जोन लक्ष्मी सिंह ने बताया कि, ”लखीमपुर पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले क्राइम मीटिंग की है और उसके बाद जिले की हर कोतवाली का निरीक्षण किया है। जिले में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अब जिले की पुलिस लगातार सतर्क रहेगी।” जिले में जितने भी वांछित अपराधी है उनकी धरपकड़, गैंगस्टर एक्ट व गुंडा एक्ट पर कार्यवाही और साथ ही लंबित विवेचनाओं की भी समीक्षा करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि, ”बीते दिनों जितने भी क्राइम हुए हैं उन पर फोकस किया जाएगा और उनका जल्द से जल्द खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

रिपोर्ट:-फारुख हुसैन…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × 3 =