चीनी सैनिकों ने की घुसपैठ की कोशिश, भारतीय सैनिकों ने किया नाकाम

india china border dispute
image source - google

एक तरफ चीन बातचीत के जरिये सीमा विवाद को हल करने की बात कर रहा है। वहीँ दूसरी तरफ सीमा पर तनाव और अधिक बढ़ाने वाली हरकतें कर रहा है। दरअसल भारत और चीन सैनिकों में एक बार फिर लदाख में झड़प हुई है।

29 से 30 अगस्त की रात को लदाख में पेंगोन त्सो झील पर भारत और चीन सैनिकों के बीच एक बार फिर झड़प हुई है। चीनी सैनिकों ने सीमा पर बहाल यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया लेकिन भारतीय सेना ने उनकी इस चाल को नाकाम कर दिया। जिसके बाद चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा।

राजनायिक और कमांडिंग लेवल की बैठक विफल?

दोनों देशों के बीच राजनायिक और कमांडिंग लेवल की बैठक कर विवाद को हल करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इन सभी कोशिशों को चीन ने खुद विफल कर दिया है। सीमा पर यथास्थिति को बदलने के लिए चीन द्वारा की गयी हरकत से सीमा पर तनाव और बढ़ गया है।

मालूम हो भारत और चीन के बीच पिछले 4 महीने से कई बिंदुओं पर गतिरोध बना हुआ है। राजनायिक और कमांडिंग लेवल की बैठकों में भारत साफतौर पर कह चुका है कि चीन को अपनी सेना और युद्ध हथियारों के साथ मार्च वाली स्थति में जाना होगा। तभी भारत भी सीमा पर पीछे हटेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × five =