महिलाओं के लिए वरदान है कुंग फू खेल-उपेंद्र तिवारी

google

प्रदेश की राजधानी लखनऊ के डी सिंह पार्क में आज13वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता का आयोजन के दूसरे दिन मुख्य अथिति के तौर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते उपेंद्र तिवारी ने कहा की कुंग फू खेल काफी प्राचीन खेल है। यह देश की आत्मा में बसता है। गरीब-गुरबे इस खेल को खेलते थे। वे स्वस्थ और प्रसन्नचित्त जीवन जीते थे। जब से हमारा अपनी धरोहर और संस्कृत से नाता टूटा है। तब से स्वस्थ और खुशहाल जीवन एक सपना बनता जा रहा है।

खेल हर उम्र के लिए लाभदायक है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए फिट इंडिया का अभियान चला रखा है। यूपी इसमें पूरी जोर शोर से शिरकत कर रहा है। कुंग फू खेल के प्रति जोर देते हुए कहा कि यह खेल समाज के हर तबके हर उम्र के लिए लाभदायी है। इसलिए इस खेल को जरूर अपनाना चाहिए। इस खेल से स्वस्थ फिट रहता है। साथ आत्म रक्षा भी होती है।

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने सीएम योगी को लिखा पत्र

इस खेल से महिलाये अपनी आत्मरक्षा कर सकती है

उपेंद्र तिवारी ने कहा कि यह खेल महिलाओं की लिए वरदान साबित हो सकता है। इस खेल का प्रशिक्षण लेकर अपनी रक्षा कर सकती हैं। इसलिए महिलाएं कुंग फू खेल का प्रशिक्षण जरूर लें। उन्होंने कुंग फू फेडरेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को स्वस्थ करने का बीड़ा उठाने का बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। इस मौके पर खेल निदेशक डा.आर.पी. सिंह ने कहा कुंग फू खेल आज समाज की आवश्यकता है। इस खेल को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने के लिए खेल विभाग हर संभव मदद करेगा।

बच्चे और महिलाएं जरूर सीखें कुंग फू:शिशिर

इस दौरान वहाँ उपस्थित सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के निदेशक शिशिर ने 3वीं राष्ट्रीय कुंग फू प्रतियोगिता के आज दूसरे दिन बालिकाओं की सांडा फाइट के उद्घाटन के मौके बताया की खेल से स्वस्थ और फिट रह सकते हैं। खेलों के प्रति बच्चों का रुझान कम होना अच्छे संकेत नहीं हैं। आज बच्चों का खेल मैदान से नाता कम होने का खामियाजा समाज को भुगतान पड़ रहा हैं।

अब महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करनी है

बच्चियों और महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं, ऐसी दशा में बच्चियों और महिलाओं को अपनी रक्षा स्वयं करने के लिए आत्म रक्षा की कला कुंग फू को सीखना चाहिए। यह बातें उन्होंने कहा कि छोटे छोटे बच्चों को कुंग फू खेल खेलते देख अपना बचपन याद आ गया। कुंग फू फेडरेशन ऑफ इंडिया का यह प्रयास काफी सराहनीय है। उन्होंने ने कहा कि इस आत्म रक्षा के खेल को हर स्तर से बढ़ावा दिया जाना चाहिए।

About Author