जानिए यूपी में आज से क्यों लागू हुआ धारा 144

google

देश के कई जिलों में नागरिकता संशोधन बिल को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार प्रदर्शन हो रहे है। लगातार चल रहे प्रदर्शन की हवा अब उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गई है। जिसके चलते आज सुबह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में धमसान प्रदर्शन जारी रहा।

इसी के चलते आज प्रदेश सरकार ने लखनऊ,सहारनपुर, बरेली, अलीगढ़ ,बुलंदशहर, कासगंज समेत आधा दर्जन जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ प्रशासन ने आदेश दिया है कि इन जिलों में धारा 144 का सख्ती से पालन किया जाए। वहीं सहारनपुर,अलीगढ़ और मेरठ में इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। साथ ही गृह विभाग ने इन जिलों के जिलाधिकारी और एसपी को सतर्क रहने का आदेश भी दिया है।

जामिया : छात्रों के समर्थन में आयी कांग्रेस,प्रियंका गाँधी का इंडिया गेट पर प्रदर्शन

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि आज सुबह नदवतुल उलेमा में छात्रों के एक गुट ने विरोध प्रदर्शन कर परिसर से बाहर आने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन उचित पुलिस बल ने उन्हें परिसर से बाहर नहीं आने दिया गया। इस पर छात्रों ने परिसर के अंदर से पत्थर फेंके लेकिन इससे कोई घायल नहीं हुआ। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

इसके साथ ही डीजीपी ने कहा कि लखनऊ के अलावा सोमवार को सुबह से पूरे प्रदेश में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय मामले में अज्ञात छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पांच जनवरी तक के लिए छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही सभी छात्र छात्रावास खाली कर अपने घर जा रहे है।

About Author