जानिए क्यों हटाया गया प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से

google

भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को देशभक्त महँगा पड़ गया। बता दे की इस कारण बीजेपी सांसद प्रज्ञा को अब रक्षा मंत्रालय की समिति से हटाने की माँग की गई है। इस के चलते प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया। क्योकि प्रज्ञा ठाकुर ने बीते दिन कल लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था।इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर के पार्लियामेंट कमेटी की बैठक में भी शामिल होने पर रोक लगा दी गई है।

रक्षा मंत्रालय की कमेटी में अब सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी शामिल

आपको बता दे की कल लोकसभा में एसपीजी बिल पर चर्चा के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था। उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने उनकी कड़ी निन्दा करते हुए भाजपा पर हमला बोला था। इससे पहले उन्हे रक्षा मंत्रालय की 21 सदस्यीय कमेटी में नामित किए जाने पर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। प्रज्ञा ठाकुर के दिए गए बयान से पार्टी काफी नाराज हैं और इसी के चलते उन्हे रक्षा मंत्रालय की कमेटी से हटा दिया गया है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि भाजपा इस तरह के बयान का समर्थन नहीं करती है।

About Author