जाने संजय सिंह पर हुए हमले पर क्या बोले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

aap leader Sanjay Singh
image source - google

हाथरस रेप मामले को लेकर पूरा विपक्ष सरकार को घेरने में लगा हुआ है। एक-एक करके कांग्रेस, सपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के नेता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं और सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के परिवार से मिलने पहुंचे। उसके बाद जब वे घर से बाहर निकले तो उन पर एक शख्स ने स्याही फेंकी। इसके बाद ‘आप’ के कार्यकर्ता भड़क गए और उनमें से एक ने स्याही फेंकने वाले शख्स की पिटाई कर दी।

क्या कहा अरविंद केजरीवाल ने

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले पर कहा कि संजय जी यूपी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आप नीडल होकर बोलते रहे हैं।

उन्होंने आप पर 14 f.i.r. की, दफ्तर सील किया पर आपको गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं कर पाए तो हमला करवा दिया। यह यूपी सरकार में बैठे लोगों की पराजय और बदहवाशी दिखाता है। इसका मतलब आप सही रास्ते पर हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 + five =