Kiara Advani ने लिखा ‘हैप्पी हस्बैंड’, तो वहीँ Varun Dhawan ने लिखा ‘हैप्पी वाइफ’

kiara advani

फिल्म ‘लक्ष्मी’ के बाद जहाँ अक्षय ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी हैं| वहीँ Kiara Advani फिल्म के बाद Elle India के कवर पेज पर छाई हुई नज़र आई, और अब एक्ट्रेस ने अपने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया हैं| कियारा अपनी अगली फिल्म Jug Jug Jiyo में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी| हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए वह चंडीगढ़ गए थे| कियारा ने फिल्म के सेट से वरुण के साथ एक तस्वीर को शेयर किया हैं, जिसमे फैंस कह रहे हैं वरुण आपके हस्बैंड हैं क्या?

दरअसल Kiara Advani ने वरुण के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा हैं, “#JUGJUGGJEEYO, Happy Husband, Happy Life! वहीँ Varun Dhawan ने भी सेम पिक्चर शेयर कर लिखा, “#JUGJUGGJEEYO Happy Wife Happy Life! 2021″ दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस उत्साहित हैं और कमेंट कर रहे हैं| कुछ यूज़र्स तो मज़ाक में यह भी कह रहे हैं कि ‘अब कबीर सिंह का क्या होगा, प्रीती किसी और की हो गई हैं|’

कियारा और वरुण के अलावा यह एक्टर्स आएँगे नज़र

बता दे कुछ ही दिन पहले कियारा ने Jug Jug Jiyo के कास्ट के साथ एक फोटो शेयर की थी| जिसमे एक्टर्स फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ रवाना हो रहे थे| फिल्म में कियारा, वरुण के साथ Anil Kapoor और Neetu Kapoor भी हैं| Prajakta Koli (You Tuber) Jug Jug Jiyo से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी| लम्बे समय बाद नीतू कपूर इस फिल्म के साथ एक नई यात्रा शुरू करने जा रही हैं| वह अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को भी याद करती है। हालांकि कपूर साहब उनके हाथ पकड़ने के लिए नहीं हैं, नीतू कहती हैं कि उन्हें विश्वास है कि वह हमेशा उनके साथ हैं।

Kiara Advani की अगली फिल्म

फिल्म में वरुण धवन कियारा के साथ रोमांस करते नज़र आएँगे| इस प्रोजेक्ट के अलावा, वह अपनी आगामी फिल्म कुली नंबर 1 के प्रचार में भी व्यस्त हैं, जिसमे उनके साथ सारा अली खान हैं| वहीँ इस फिल्म के ज़रिये कियारा आडवाणी पहली बार अनिल कपूर और बाकी कलाकारों के साथ नज़र आएंगी| इसके अलावा कियारा के पास कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स हैं, जिनमें 2008 की फिल्म भूल भुलैया का सीक्वल भी शामिल है।

Kiara Advani के टॉपलेस फोटोशूट ने मचाई सोशल मीडया पर सनसनी

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

11 + eleven =