Kanpur: नहर किनारे मिला युवक का रक्त रंजीत शव, घर में मचा कोहराम

body of a youth in river bank
image source - google

कानपुर में नहर किनारे एक युवक का रक्त रंजीत शव मिलने से सनसनी का माहौल पैदा हो गया। युवक के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया था। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुयी तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए।

बर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले विनय प्रभाकर अपने दोस्तों के साथ कही गए हुए थे। लेकिन जब शाम तक वो घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस विनय की खोजबीन में लगी हुई थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। शनिवार के सुबह बर्रा पुलिस को सूचना मिली कि बिधनू थाना क्षेत्र के रिन्द नदी के पास किसी युवक का रक्त रंजीत शव पड़ा हुआ है। विनय के परिजनों के साथ पुलिस घटना स्थल पहुंची जंहा पर मृतक की शिनाख्त विनय के रूप में हुई।

ये खबर पढ़ने के बाद आप अपने बच्चों को घर पर अकेला नहीं छोड़ेंगे

एसपी साउथ दीपक भूकर के मुताबिक बर्रा के रहने वाले विनय प्रभाकर अपने दोस्तों के साथ कही गए थे। जिसके बाद से वो लापता हो गए पुलिस विनय की खोजबीन में लगी थी। शनिवार को विनय का शव बिधनू थाना क्षेत्र में मिला है। बर्रा थाने की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। घटना स्थल पर फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे है। मृतक विनय के परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके मुताबिक आगे की कार्यवाही की जायेगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

6 + 11 =