पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी ने किया…

increases petrol-diesel price
image source - google

देश में पेट्रोलियम पदार्थो में बेतहाशा मूल्य बृद्धि से मध्यम वर्गीय लोगो की कमर तोड़ दी है। लगातार हो रही मूल्य बृद्धि से महंगाई भी बढ़ने लगी है। लेकिन सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। बढ़ती महंगाई और जनता की अन्य समस्या को मुद्दा बनाकर समाजवादी पार्टी आंदोलनरत हो गई है। कानपुर महानगर में समाजवादी पार्टी के नेताओ ने घंटाघर पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर सरकार को आड़े हाथो लिया।

कानपुर महानगर में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में घंटाघर स्थिति भारत माता प्रतिमा पर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। काफी संख्या में जमा हुए सपा नेताओ ने सिलेंडर पर फूलमाला चढ़ाकर अपना बिरोध दर्ज कराया।

कुछ सपा नेताओ ने अपने सर पर सिलेंडर रखकर सरकार को चेताया कि अगर इसी तरह से महंगाई बढ़ती रही तो वो दिन दूर नहीं जब जनता त्राहि-त्राहि करने लगेगी। समाजवादी पार्टी से नगर अध्यक्ष डॉ इमरान का कहना है कि सन 2014 में भाजपा सरकार बनने के बाद दावा किया गया था कि हम जनता के चौकीदार है।

आज उन्ही चौकीदारों ने जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया है। सिलेंडर और पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे है। ग्रहस्ती के सामान भी महंगे होते जा रहे है। जिससे भाजपा सरकार ने जनता की समस्याओ को उठाने के लिए विपक्षी दलों को मजबूर कर दिया है।

जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों की महिलाओ में जमकर हुई मारपीट

सपा नेताओ ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर बढे हुए मूल्य वापस नहीं लिए गए तो बड़े से बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उनका यह भी कहना है की चुनाव नजदीक है इसलिए जनता अपने उन हमदर्द नेताओ को खोजे जो उनके हित में काम करे नाकि अडानी और अंबानी के लिए।

रिपोर्टर – दिवाकर श्रीवास्तव

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

one × 3 =