कानपुर: प्रसपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में योगी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

kanpur news prasapa
kanpur news prasapa

कानपुर। वैश्विक महामारी  कोविड-19 के चलते देश में  लगाये गए लॉकडाउन के समाप्त होते ही राजनैतिक पार्टियां जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जन समस्याओं को उजागर करने में लग गयी है। कानपुर में प्रगतशील समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष के नेतृत्व में जन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।जनता की समस्याओं को लेकर किये गए प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंस की धज्जिया भी उड़ाई गई।

प्रगतशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन 

समाजवादी पार्टी से नाता तोड़कर शिवपाल सिंह यादव ने प्रगतशील समाजवादी पार्टी का गठन कर कई जन समस्याओं को उठाया था। लेकिन कोरोना काल के चलते सभी राजनैतिक पार्टियों ने धरना-प्रदर्शन करना बंद कर दिया था। अब लॉकडाउन समाप्त होने के बाद एक बार फिर से राजनैतिक दल सक्रीय हो चुके है।

Vinod Kumar Prajapati (District President_Praspa)
Vinod Kumar Prajapati (District President_Praspa)

कानपुर के शिक्षक पार्क में जमा हुए प्रगतशील समाजवादी पार्टी के जिलाअध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने 15 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओ ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी।

प्रसपा जिलाध्यक्ष का बयान 

जिलाअध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति का कहना है कि कृषि विधेयक बिल व जन विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है।उनका कहना है की प्रदेश में लोगो ख़त्म हो रही है जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है।भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था। उसपर बिलकुल भी खरी नहीं उतर रही है। जिसका प्रगतशील समाजवादी पार्टी विरोध करती है।

रिपोर्ट- दिवाकर श्रीवास्तव

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − 2 =