कानपुर: पति-पत्नी का प्राइवेट वीडियो वायरल, इंसाफ के लिए भटक रहे दम्पति

kanpur crime news
kanpur crime news

कानपुर। कानपुर जिले से एक ऐसा शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यह मामला नजीराबाद थाना क्षेत्र का है। जहाँ बदमाशों ने एक पति-पत्नी की निजता के समय का अश्लील वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद से पीड़ित दंपत्ति इन्साफ पाने के लिए पुलिस प्रशासन के चक्कर लगा रहे है लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।

जाने क्या है पूरा मामला 

कानपुर जिले के नजीराबाद थाना क्षेत्र बारातशाला में रहने वाले दंपती का एक प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद से पीड़ित दंपत्ति बदमाश के खिलाफ कार्यवाही करवाने के लिए  दर-दर भटक रहे है लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

SP South Deepak Bhukar
SP South Deepak Bhukar

पीड़ित दम्पति का  कहना है की किसी व्यक्ति ने  उनका अश्लील वीडियो उस समय बना लिया जब वह अपने घर पर थे और एक दूसरे के साथ निजी सम्बन्ध स्थापित कर रहे थे।इतना ही नहीं पीड़ित दम्पति ने  एक कथित पत्रकार व उसके अन्य साथियो पर वीडियो  बनाने और वायरल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

एसपी साउथ का बयान 

एसपी साउथ दीपक भूकर ने वायरल वीडियो प्ररकण में कहा की इस प्रकरण में सीओ बाऊपुरवा को जांच के निर्देश दिए गए है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट- दिवाकर श्रीवास्तव

 

 

 

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eleven − 5 =