कानपुर : महिलाओं के साथ हो रही घटनाओ को लेकर फूँका गया मुख्यमंत्री का पुतला…

Chief Minister's effigy burnt
Kanpur

कानपुर :। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही घटनाओ को लेकर अब कानपुर कांग्रेस पार्टी भी सरकार को घेरने लगी है। लचर कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने कानपुर कोर्ट के बाहर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के पुतले को आग के हवाले कर दिया।

बलरामपुर में हुए सामूहिक बलात्कार व हाथरस की बेटी के साथ हुयी घटना को लेकर युवा कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता अब आंदोलनरत हो गए है। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद तौकीद ने कानपुर कोर्ट के बाहर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तानाशाह का रवैया अपनाये हुए है।

प्रदेश में महिलाओ के साथ घटनाये हो रही है,लेकिन भाजपा सरकार इसपर रोक नहीं लगा पा रही है,हाथरस में हुयी घटना के बाद ऐसा क्या हुआ कि रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके पीछे साफ़ मकसद है कि कही ना कही साजिश रचकर ऐसा किया गया है। युवा कांग्रेसियो का यह भी आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे प्रदेश अध्यक्ष पर लाठीचार्ज कर उनको जेल भेज दिया। सीएम का पुतला फूकने वाले लोगो ने मांग करी है कि जब सरकार नहीं चला पा रहे है तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए।

रिपोर्ट:-दिवाकर श्रीवास्तवा…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 3 =