कानपुर : धर्म परिवर्तन कर 22 वर्षीया युवती ने की युवक से शादी

kanpur crime news
kanpur crime news

कानपुर। यूपी के कानपुर जनपद से लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस को हैरत में डाल दिया है। 2 महीने से शालिनी के अपहरण की गुत्थी नहीं सुलझ पा रही थी।लेकिन जैसे ही उसके परिजनों सोशल मीडिया पर उसका एक वीडियो वायरल होता दिखाई दिया उसके बाद से ही परिवार के लोगो का बुरा हाल है। वीडियो के माध्यम से उन्हें 2 माह बाद उनकी लापता बेटी की जानकारी मिली। शालिनी ने घर से भागकर पहले अपना धर्म बदलकर फैसल नाम के युवक से निकाह कर लिया। शालिनी यादव ने धर्मांतरण कर अपना नाम फिजा फातिमा रख लिया। अब शालिनी यानी फिज़ा फातिमा ने खुद एक वीडियो जारी कर पति मोहम्‍मद फैज़ल को घरवालों से असुक्षित बता उनकी सुरक्षा की मांग की है।

kanpur crime news
kanpur crime news

फेसबुक पर वायरल हुए शालिनी यादव के वीडियो में वो अपने मुंह से ये बताती हुई दिख रही है कि वो घरवालों से परीक्षा का बहाना बनाकर निकली और जूही लाल कालोनी के रहने वाले फैसल के साथ धर्म परिवर्तन कर पहले कोर्ट मैरिज की और फिर दोनों ने बाद में निकाह भी किया। शालिनी बता रही है कि वो फैसल को 6 साल से जानती है।शालिनी अब बन चुकी है फिजा फातिमा। शालिनी यादव वीडियो में बता रही है कि उसने ये शादी अपनी मर्जी से की है और उसका नाम अब फिजा फातिमा हो चुका है। वीडियो में उसके साथ प्रेमी फैसल भी दिख रहा है, जो कागजात दिखाने में उसकी मदद कर रहा है।शालिनी वीडियो में ये कहती हुई भी दिखाई दे रही है उसका परिवार लगातार उस पर वापस आने का दबाव डाल रहा है।

इस पूरे मामले में लड़की के परिजन कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। हालांकि सीओ किदवई नगर आलोक सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कर रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

three × 2 =