कन्नौज : गंग नहर में कार गिरने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Kannauj news
google

उत्तर प्रदेश में जनपद कन्नौज के उमर्दा ब्लाक क्षेत्र में चटूरुआपुर गांव के पास बुधवार की सुबह करीब 9:00 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया जिससे क्षेत्र के सभी लोगों में हड़कंप मच गया। गांव के पास गंग नहर में कार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं और एक बच्चा नहर में गुम हो गया है। मरने वालों में दो महिलाएं तथा तीन बच्चे शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने नहर में से सभी को बाहर निकालने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

कार में सवार ठठिया थाना क्षेत्र के मिरुअन मडहा गांव के रहने वाले गौरव कुमार परिवार के साथ गोद भराई की रस्म करने के लिए मिरुअन मड़हा से तालग्राम की तरफ जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी पप्पी, पुत्री नाड़ो, परी, भोले की पत्नी मोहिनी, कृष्णा, योगेंद्र सिंह की पत्नी रेखा देवी सहित 9 लोग कार में बैठे हुए थे। सुबह अचानक अनियंत्रित होकर कार निचली गंग नहर में जा गिरी और पूरी तरह डूब गई। इस घटना के बाद रास्ते पर मौजूद लोगों शोर मचा दिया जिससे पास ही के चाटूरुआपुर गांव से ग्रामीण दौड़ कर आ गए और राहत कार्य में लग गए। लगभग आधे घंटे तक कोशिश कर के कार का शीशा तोड़कर रस्सी की मदद से 8 लोगों को बाहर निकाल लिया लेकिन इस दौरान एक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया।

सडक हादसे में 2 बच्चो समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल

ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल पहुँचाया जिसमे डाक्टरों ने तीन बच्चों तथा दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन गंभीर रूप से घायल लोगों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है। हादसे की खबर मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और वह घायलों को देखने के लिए अस्पताल पहुँच गए हैं। इस घटना की जानकारी मिलते ही इलाके के डीएम रवींद्र कुमार, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे हुए हैं।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − 4 =