कन्नौज: फर्जी वोटिंग को लेकर भिड़े सपा और भाजपा नेता,पथराव में दर्जनों घायल

SP and BJP leaders clashed
image source - google

आज मंगलवार को कन्नौज में सहकारी भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव चल रहे थे। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां फर्जी वोट डाले जा रहे हैं। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से उनकी बहस हो गई।

SP and BJP leaders clashed

बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इस पत्थरबाजी में सपा और भाजपा दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इसके साथ ही एक पत्रकार भी बुरी तरह घायल हुआ है।

सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल और पीएसी पहुंच गई और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। पत्थरबाजी तो रुक गई लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। नारे लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि ‘योगी तेरी गुंडागर्दी नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।’

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fifteen − nine =