जन्मदिन पर Kangana Ranaut ने शहीद भगत सिंह को किया याद,गाना गाकर दी श्रद्धांजलि

Kangana Ranaut
google

कोरोना वायरस के चलते सभी बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों अपने अपने घरों में कैद रहने पर मजबूर है। इसी बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री Kangana Ranaut आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दे की आज Kangana Ranaut के फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं। वहीं Kangana Ranaut ने भी अपने जन्मदिन पर देश के नाम एक संदेश दिया है।

गौरतलब है की आज Kangana Ranaut के जन्मदिन के अलावा शहीद दिवस भी है इसलिए आज Kangana Ranaut ने अपने जन्मदिन को कुछ अलग तरिके से मनाया है।दरअसल Kangana Ranaut आज जन्मदिन पर शहीद भगत सिंह को याद किया है और शहीदों के लिए गाना भी गया। उन्होंने गाना गाते हुए अपना विडिओ सोशल मिडिया पर अपने फैन्स के साथ शेयर किया।

दरअसल Kangana Ranaut का ये वीडियो उनकी टीम ने शेयर किया है। वीडियो में Kangana Ranaut सिल्क की कांजीवरम साड़ी पहने नजर आ रही हैं। आप देख सकते है की इस वीडियो में Kangana Ranaut कह रही हैं, आज मुझे मेरे सभी दोस्तों, फैमिली, रिश्तेदारों और फिल्म इंडस्ट्री से शुभकामनाएं मिल रही हैं। बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है। उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। आज बहुत अहम दिन है, क्योंकि स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव शहीद हो गए थे। उनके लिए मैं कैफी आजमी की लिखी कुछ पंक्तियां गाना चाहूंगी।

इसके बाद उन्होंने कैफी आजमी का लिखा हुआ मशहूर गीत अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों गाया। इसके बाद फिर Kangana Ranaut कहती हैं, ‘दोस्तों क्या समा रहा होगा, जब हमारे शहीद रंग दे बसंती गाते-गाते देश के लिए फांसी से लटक गए होंगे। उनके इस विडिओ को फैन्स काफी ज्यादा पसंद कर रहें है उन्हें उनके जन्मदिन की ढेर सारि बधाइयां भी दे रहें है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × one =