पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, गृहमंत्री, रक्षामंत्री व सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

kalyan singh last rites
image source - google

• पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
• राजकीय सम्मान के साथ कल्याण सिंह का हुआ अंतिम संस्कार
• गृहमंत्री, रक्षामंत्री व सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा आज सोमवार को हुई। इनके पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा लाया गया। यहाँ पर उनके अंतिम बिदाई दी जाएगी। राजकीय सम्मान के साथ Kalyan Singh का अंतिम संस्कार हुआ।

गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को बुलंदशहर के नरौरा में श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तराखंड: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा डिफेंस बज़ट 1 लाख 47 हज़ार करोड़ से बढ़कर हुआ..

बता दें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह जी काफी समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ में पिछले 2 महीने से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बीते शनिवार को रात 8 बजे उनकी तबीयत ज्यादा ख़राब हो गयी और करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम साँस ली थी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × 4 =