कलानिधि नैथानी ने PRV में नियुक्त महिला आरक्षियों को किया ब्रीफ

google

उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप डीजीपी द्वारा महिला PRV रात्रि में महिला की सुरक्षा के सम्बन्ध में आदेश के अनुपालन में एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने पीआरवी में नियुक्त महिला आरक्षियों को ब्रीफ करके जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा हेतु उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सभी पुलिस महिला कर्मचारियो को प्रेरित किया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने महिला आरक्षियों का उत्साहवर्धन करते बताया की महिला आरक्षी हर चुनौती को स्वीकार करने में सक्षम है।

राजधानी में आज एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप डीजीपी महोदय द्वारा महिला PRV रात्रि में महिला की सुरक्षा के सम्बन्ध में आदेश के अनुपालन में PRV में नियुक्त महिला आरक्षियों की ब्रीफ़िंग करते हुए उत्साहवर्धन किया और बताया महिला आरक्षी किसी भी चुनौती को स्वीकार करने में सक्षम है व कार्य करने में बराबर का योगदान देती है। तथा अब हमें ऐसी आवश्यक्ता है की महिला आरक्षी अब पुलिस की उनकी ड्यूटियों को भी बढ़-चढ़कर करें जिन पर पहले उनकी ड्यूटी नहीं लगाई जाती थी। ऐसी ही एक ड्यूटी पीआरबी ड्यूटी है।

इसके साथ ही उन्होंने रात्रि में ड्यूटी से सम्बन्धित समस्यायें जो भी आयेंगी उनके बारे में ब्रीफ करते हुऐ बताया कि राजधानी में महिला सुरक्षा हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। जिनको हमें हर सम्भव प्रयास करके सुरक्षा प्रदान करना है। रात्रि को महिलाओं को हम और भी पुख्ता सुरक्षा देने के लिए बाध्य है। रात्रि में 10.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक अगर कोई भी महिला सुरक्षा मांगती है या उसको सुरक्षा की जरूरत है तो उनके लिए शासन की मंशा के अनुरूप डायल 112 के तहत PRV द्वारा सुरक्षा प्रदान करते हुऐ महिलाओं को उनके गंतव्य तक पहुचाकर सुरक्षा को भरोसा दिलाएगी।

राजधानी में करीब 78 पीआरवी वाहन है,जिनमे 08 वाहनों हजरतगंज महानगर, सरोजिनी नगर बीकेटी, मोहनलालगंज,ठाकुरगंज, मलिहाबाद गोमती नगर पर महिला सुरक्षा के लिए 2-2 महिला आरक्षी को तैनात किया गया है। जो लगातार अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुऐ किसी भी 112 काॅल पर महिला तक कम से कम समय में पहुॅच कर उसको सुरक्षा प्रदान करते हुऐ उनको अपने गंतत्वय तक पहुँचना हमारा कर्तव्य है।

About Author