कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में लगे राष्ट्रपति शासन नहीं तो चुनाव आयोग…

west bengal election
image source - google

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले है और इस बार चुनाव में TMC और BJP आमने सामने होंगी। बंगाल का दिल जितने के लिए दोनों पार्टियां जोर लगा रही है। इस बीच BJP ने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने कि मांग की है।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल में चुनाव डर और आतंक के माहौल में होंगे। बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगे नहीं तो चुनाव आयोग ज़िम्मेदारी ले कि बंगाल में निर्भीकता से चुनाव हों। राज्य शासन की मशीनरी का उपयोग चुनाव में न हो। केंद्रीय मशीनरी चुनाव करवाएं।

8 दिनों में BJP के 5 कार्यकर्ताओं की हत्या

TMC पर निशाना साधते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में इनकी ज़मीन खिसक गई है। भाजपा ने जमीन पर मजबूत काम किया है। इससे निराश होकर वह डर पैदा करना चाहती है। पिछले 8 दिनों में हमारे 5 कार्यकर्ताओं की हत्या हुई। लेकिन हमारे कार्यकर्ता साहस के साथ काम कर रहें है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + 17 =