जनता कर्फ्यू का असर शाहीन बाग़ व घंटाघर पर हो रहे प्रदर्शन पर कितना?

shaheen bag protest
image source - google

coronavirus की वजह से आज 22 मार्च को पूरे देश में जनता कर्फ्यू है और इसका असर भी देखने को मिल रहा है पर देश में नागरिकता कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों पर इसका कुछ खास असर देखने को नहीं मिला। आज जब पूरा देश जनता कर्फ्यू का पालन कर रहा है, उसके बाद भी शाहीन बाग व लखनऊ में घंटा घर पर प्रदर्शन जारी है, जोकि उचित नहीं है। दुनियाभर के विशेषज्ञ व देश भीड़भाड़ से बचने की सलाह दे रहे है। जिससे कोरोना वायरस फ़ैल न सके पर कुछ लोग इस सलाह को दरकिनार कर खुद के साथ दूसरों की भी जान खतरे में डाल रहे है।

लखनऊ में घंटा घर पर आज भी महिलाएं धरना प्रदर्शन कर रही है। सभी प्रदर्शनकारी एक साथ ही बैठे है। जबकि सरकार द्वारा जारी अडवाइजरी में कहा गया है की लोग एकत्रित न हो व भीड़भड़ से बचे। इसके बाद भी प्रदर्श जारी है। वहीँ शाहीन बाग में जनता कर्फ्यू का कम असर देखने को मिला पर कुछ महिलाएं अभी भी प्रदर्शन कर रही है। जबकि इससे पहले पुलिस ने शाहीन बाग जाकर समझाया था की वो प्रदर्शन ख़त्म करे और अपने घर जाये। इसके बाद भी प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर बैठे हुए है।

Coronavirus : CM योगी का एलान, मज़दूरों को 1000 रूपए की मदद देगी सरकार

सुबह हुआ था हमला

आज सुबह शाहीन बाग में कुछ अज्ञात लोगों ने कैमिकल जैसी कोई चीज फेंकी। जिसे पेट्रोल बम बताया जा रहा है। हालाँकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। क्योंकि जहाँ पर कैमिकल गिरा वहां कोई नहीं था और आज पहले की तुलना में काफी कम प्रदर्शनकारी थे। पुलिस इस घटना की जाँच कर रही है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

9 + 20 =