पाक को सीजफायर का उल्लंघन करना पड़ा महंगा, भारतीय सेना की कार्यवाही में…

pakistan violates ceasefire
image source - google

LOC पर पुंछ और रजौरी जिलों में पिछले 4 दिनों से पाकिस्तान द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही थी। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा जवाब दिया। लेकिन आज पाकिस्तान द्वारा गोलाबारी करने पर भारतीय सेना ने बड़ी कार्यवाही की है।

भारतीय सेना ने एलओसी पर पाकिस्तान के 2 गन पोजीशन और 4 फॉरवर्ड बंकर तबाह कर दिए हैं। खबर के अनुसार भारत द्वारा की गई इस कार्यवाही में पाकिस्तान के कई जवान घायल हुए हैं और 3 जवान मारे गए हैं।

काफी समय बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर इतनी बड़ी कार्यवाही की है। इसके अलावा इस साल पाकिस्तान द्वारा घुसपैठ कराए गए कई बड़े आतंकियों को भारतीय सेना ने ढेर किया है। इसके बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

एलओसी के साथ एलएसी पर भी नजर

भारत चीन के बीच इस समय विवाद चल रहा है। चीन द्वारा बीते दिनों की गई हरकतों को देखते हुए LAC पर भारतीय सेना ने अपनी स्थिति को काफी मजबूत किया है। लेकिन इसके साथ ही एलओसी पर भी भारतीय सेना कड़ी निगरानी कर रही है। क्योंकि पाकिस्तान द्वारा लगातार सीजफायर कर सेना का ध्यान हटाकर आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिश की जाती है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

2 × three =