इसरो ने अंतरिक्ष में लांच की गिद्ध की नजर वाली कार्टोसैट-3 सैटलाइट

isro
image source - google

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक कार्टोसैट-3 के साथ 13 अमेरिका के नैनो सैटलाइट को PSLV-C47 को लांच किया और सभी सैटलाइट अपनी कक्षा में स्थापित हो गए है। भारत का कार्टोसैट-3 ऐसी सैटलाइट है जो अंतरिक्ष से धरती पर किसी भी व्यक्ति की गतिविधि को देख सकता है। इसकी सहायता से दुश्मन पर नजर रखी जा सकती है। कार्टोसैट-3 को श्रीहरीकोटा से लांच करने की प्रक्रिया बीते मंगलवार से ही शुरू कर दी गयी थी और 26 घंटे बाद इसे सफलतापूर्वक लांच कर दिया गया। इसरो ने बताया की मार्च 2013 तक वो 13 और सैटलाइट लांच करेगा। इसरो का कद पूरी दुनिया में इतना ऊचा हो गया है की सभी देश इसरो से ही अपने सैटलाइट को लांच करना चाहते है।

26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ दुनिया भर में प्रदर्शन

इसरो ने आज सुबह हाई रेजुलेशन वाले कार्टोसैट-3 सैटलाइट को श्री हरिकोटा से 9:28 बजे सफलतापूर्वक लांच किया। PSLV-C47 से कार्टोसैट-3 और अमेरिका के 13 सैटलाइट को लांच किया गया। भारत के चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए इसे जमीन से 509 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थापित किया गया। इससे भारत पाकिस्तान की सीमा पर भी नजर रखी जा सकेगी और आतंकियों की घुसपैठ को भी रोकने में मदत मिलेगी।

About Author