कोरोना काल के बीच ISRO की अंतरिक्ष में बड़ी छलांग, देश को मिलेगा बड़ा लाभ

isro launch satellite
image source - google

ISRO ने आज दोपहर 1:02 पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से EOS-01 और 9 कस्टम सैटेलाइट को सफलतापूर्वक लांच किया। इन सैटेलाइट का उपयोग कृषि, वन्य, और आपदा प्रबंधन के लिए किया जाएगा।

इसरो चीफ के सिवन ने कहा कि ये मिशन हमारे लिए बहुत खास और असामान्य है। अंतरिक्ष के लिए हर काम घर से नहीं किया जा सकता। जब इस तरह के मिशन के बारे में बात की जाती है तो प्रत्येक इंजीनियर, टेक्नीशियन, कर्मचारी को लैब में उपस्थित होना होता है।

कोरोना काल के दौरान इसरो की टीम ने इस मिशन को सफल बनाया। इस दौरान सभी ने कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अच्छा काम किया।

यूपी उपमुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से इसरो ने EOS-01 का PSLVC49 रॉकेट से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। इसरो के सभी वैज्ञानिक एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। निश्चित ही समस्त भारतीयों के लिए ये गौरव का क्षण है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

fourteen − 13 =