इकबाल अंसारी को क्यों पसंद नहीं आया अयोध्या में बनने वाली मस्जिद का डिजाइन

Babri masjid new model
image source - google

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद अयोध्या में मस्जिद बनाने के लिए 5 एकड़ भूमि धन्नीपुर गांव में दी गई थी। इसके निर्माण के लिए हाल ही में एक बहुत खूबसूरत डिजाइन पास किया गया। लेकिन मस्जिद का यह डिजाइन बाबरी मस्जिद के पक्षकार रह चुके इकबाल अंसारी को पसंद नहीं आया है।

दरअसल इकबाल अंसारी का कहना है कि मस्जिद का डिजाइन भारतीय शैली में होना चाहिए। मस्जिद निर्माण के लिए जो डिजाइन पास किया गया है वह विदेशी शैली पर है। हम भारत के हैं इसलिए मस्जिद का डिजाइन भी यहां के अनुसार होना चाहिए तभी हम उसे स्वीकार करेंगे।

इकबाल अंसारी की नाराजगी का दूसरा कारण

इकबाल अंसारी ने कहा कि हमने 70 वर्षों तक मस्जिद के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन अब जब मस्जिद बनने जा रही है तब हमसे इसके डिजाइन के लिए कोई सलाह-मशवरा नहीं नहीं किया गया। मस्जिद के इस विदेशी डिजाइन को अयोध्या का मुसलमान ही नहीं देश का मुसलमान भी स्वीकार नहीं करेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

four × four =