IPL 2020 : धोनी ने रचा था इतिहास लेकिन इसकी उन्हे कोई जानकारी नहीं थी…

Dhoni had created history
IPL 2020

IPL 2020 : इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के तीसरे सीजन में एक मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसका उन्हें भी नहीं पता चला। आपको बता दें कि इस दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया था लेकिन उन्हें इस बात की कोई खबर नहीं थी।

Live मैच मे हुई खबर

दरअसल यह बात है आईपीएल के 37वें मुकाबले की जब चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, राजस्थान रॉयल (Rajasthan Royals) टीम के खिलाफ मैदान में उतरे थे तभी धोनी ने एक इतिहास रच दिया था, जिसके बारे में उन्हें खुद नहीं पता था। वैसे तो धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी पहले से ही हैं लेकिन इस मैच में वह 200 आईपीएल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए थे। इस तरह से उन्होंने यह इतिहास रच दिया था लेकिन उन्हें यह बात खुद ही नहीं पता थी।

टॉस के दौरान पता चली ये बात

राजस्थान रॉयल के खिलाफ एम एस धोनी मैदान पर टॉस के लिए जब गए तब उनको इस बात की जानकारी बिल्कुल भी नहीं थी कि वह अपना 200वां मैच खेल रहे हैं टॉस के दौरान ही धोनी से न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरीसन ने पूछा कि,”आज आप अपना 200वां आईपीएल मैच खेल रहे हैं इस बारे में आप क्या कहना चाहते हैं?” इसके जवाब में धोनी ने बड़ा ही चौंकाने वाला जवाब दिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, ”यह आपने मुझसे सवाल किया तब मुझे पता चला कि मैं आज 200वां मैच खेल रहा हूं, ऐसा करना अच्छा लग रहा है लेकिन इस समय मैं यह कहना चाहूंगा कि यह मात्र एक संख्या ही है। मैं खुद को इतने लंबे समय तक बिना ज्यादा चोटिल हुए अपने आप को खेलते देखकर सौभाग्यशाली भी महसूस कर रहा हूं। बता दें कि एमएस धौनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बतौर कप्तान जुड़े हुए हैं। टीम को तीन बार उन्होंने चैंपियन बनाया है, लेकिन दो साल तक वे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेले थे, क्योंकि सीएसके पर दो साल का बैन लगा था।

IPL 2020 Live…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × one =