आगरा में दो दिन बंद रहेंगी ब्रॉडबैंड व मोबाइल इंटरनेट सेवाएं

internet
google

उत्तर प्रदेश के आगरा में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और भारतीय राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर हुए प्रदर्शन के बाद 26 व 27 दिसंबर को भी इंटरनेट सेवा को बंद रखा जाएगा। आगरा के जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुआ कहा है कि “मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और ब्रॉडबैंड सेवाएं आज सुबह 8 बजे से कल शाम 6 बजे तक निलंबित रहेंगी”। कल जुमे के नमाज़ के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

आगरा के अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. प्रभाकांत अवस्‍थी ने कहा है कि अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद और अन्य कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किये गए हैं और सोशल मीडिया पर लोग अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने बताया कि कुछ संगठन सीएए के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं जिससे कानून व्यवस्था में दिक्कतें आ सकती हैं।

सरकार इस तरह बंद करती है आपका इंटरनेट

नागरिकता संशोधन कानून पर बवाल होने के बाद प्रदेश के बहुत से हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद कर दी गई थीं। राजधानी लखनऊ में भी 25 दिसंबर को रात तक मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया था उसके बाद से अब राजधानी में इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। साथ ही कई अन्य ज़िलों में भी मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को दुबारा चालू कर दिया गया है।

About Author