WHO: भारत में जबरदस्त क्षमता, दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत

who coronavirus
image source - google

World Health Organisation (WHO) भारत की तारीफ करते हुए कहा कि ‘भारत ने पहले भी कोरोना वायरस जैसे दो मूक हत्यारों स्मॉल पॉक्स और पोलियो के उन्नत मूल में दुनिया का नेतृत्व किया है। भारत ने दुनिया को उपहार दिया है ,भारत में जबरदस्त क्षमता है। भारत ने पोलियो से बहुत लंबी लड़ाई लड़ी और जल्दी ही पूरा देश पोलियो मुक्त हो गया। जब सब साथ मिलकर काम करते हैं तो किसी भी लक्ष्य को पाया जा सकता है।’

डब्ल्यूएचओ के निदेशक डॉक्टर माइकल जे रायन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा की कोरोना वायरस का आगे भविष्य में कैसा असर रहेगा यह चीन और भारत जैसे ज्यादा जनसंख्या वाले देशों पर निर्भर करता है। चीन की तरह भारत भी ज्यादा जनसंख्या वाला देश है। आगे भविष्य में कोरोना वायरस जैसी महामारी के क्या परिणाम होंगे, यह ज्यादा जनसंख्या वाले देशों द्वारा उठाए गए कदमों पर निर्भर करेगा। भारत पहले भी इस तरह की बीमारियों से लड़ा है और उन्हें मात देने में सफलता हासिल की है।

3 महीने से चल रहा शाहीन बाग प्रदर्शन हुआ खत्म ,पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में

बता दे दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश चीन है और उसके बाद भारत इन दोनों देशों में 100 करोड़ से ज्यादा जनसंख्या है और यह जनसंख्या इतनी है कि इटली जैसे 50 देश और दुनिया में बन सकते हैं। भारत की जनसंख्या इस समय एक अरब 33 करोड़ है और चीन की जनसंख्या 1 अरब 38 करोड़ और यह दोनों देश कोरोना वायरस जैसी महामारी का सामना कर रहे हैं। इनमें जनसंख्या ज्यादा है। जिसकी वजह से करोना वायरस का खतरा भी ज्यादा है। यदि ज्यादा जनसंख्या वाले देशों में यह वायरस बढ़ता है तो उसका असर दुनिया भर के देशों पर पड़ेगा।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 − four =