अयोध्या : किसान मेले का आयोजन कर कृषि बिल के बारे में दी गई जानकारी

अयोध्या :। भारत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का जन्मदिवस आज सुशासन दिवस के रूप में माना रहा है।तो जनपद अयोध्या में सभी 18 ब्लाकों पर किसान मेले का आयोजन कर किसानों को कृषि बिल के बारे में जानकारी दी गई।इसी कड़ी में आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर जनपद में आयोजित किसान मेले में शिरकत करने पहुंचे।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने किसान आंदोलन को लेकर विपक्ष को निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेश पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी व विभिन्न पार्टियों के पास कोई अब मुद्दा नहीं रहा। तब उन्होंने ने किसानों को गुमराह किया और शाहीन बाग की तर्ज पर योजना बनाने का प्रयास किया है।ऐसे में किसान आंदोलन को हवा दी लेकिन किसान समझदार है और किसान राष्ट्रवादी भी है इसलिए किसान विपक्ष के झांसे में आने वाला नहीं है।

नीलकंठ तिवारी ने कहा कि देश का किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं और जल्द ही किसान आंदोलन समाप्त हो जाएगा।उन्होंने कहा स्वर्गीय अटल जी के जन्म दिवस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को सम्मान निधि की सातवी क़िस्त बटन दबाकर किसानों को खेतों में धनराशि भेजी है।

देश के 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। नीलकंठ तिवारी ने कहा कि पीएम मोदी ने किसानों के साथ संवाद कर किसानों को भ्रम को दूर किया है। उन्होंने बताया कि देश में अट्ठारह हजार से ज्यादा जगहों पर किसान मेले का आयोजन कर विपक्ष की भ्रम को दूर किया और आज विपक्ष का चेहरा बेनकाब हो गया।वही जनपद के जनपद का किसान भी मोदी के पक्ष में खड़ा होकर कृषि बिल को सही बताया है।

रिपोर्ट:- बिस्मिल्लाह खान…

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

twenty + twenty =