भारत चीन सीमा विवाद: जाने हिंसक झड़प को लेकर क्या कहा चीन ने

कल देर रात सोमवार को गलवान घाटी में भारत और चीन सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई। जिसमें भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं और चीन सेना के 5 जवान हाथापाई में मारे गए हैं। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस मामले पर चीन में उल्टा भारत पर घुसपैठ करने का आरोप लगाया है।

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा की भारतीय सैनिकों ने अवैध रूप से चीन की सीमा में दाखिल होने की कोशिश की। चीनी सैनिकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने हमला किया। इस दौरान दोनों पक्षों के जवानों में हिंसक झड़प हुई। इसका सीधा असर सीमा को लेकर चल रहे तनाव को कम करने के लिए हो रही बातचीत पर पड़ेगा।

मालूम हो पिछले 2 महीने से भारत चीन के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। इस दौरान कई बार छोटी-मोटी झड़प भी हुई और दोनों सेनाओं के जवान घायल हुए। इसके बाद कमांडिंग लेवल की बैठक कर मामले को हल करने का फैसला किया गया। लेकिन कल सोमवार देर रात हिंसक झड़प दोनों सेनाओं में हुई। जिसकी वजह से दोनों सेनाओं को नुकसान हुआ है।

ग्लोबल टाइम्स की ओर से जारी बयान में चीनी विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा पर हुई हिंसक झड़प को लेकर चीन ने भारत के सामने गंभीर आपत्ति जताई है और कहां गया है कि इस परिस्थिति में बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने की प्रक्रिया को जटिल बना सकता है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

1 × 3 =