Tokyo Olympic: 4 दशक बाद मिली जीत की ख़ुशी में डूबा पूरा देश, राष्ट्रपति, पीएम सहित इन हस्तियों ने दी बधाई

indian hockey team win in tokyo olympic
image source - google

Tokyo Olympic 2021:Olympic में हॉकी खेल में भारत का मुकाबला जर्मनी से था। भारतीय टीम मैदान पर उतरी थी। भारत ने जर्मनी को इस खेल में 4 के मुकाबले 5 गोल से हराकर कांस्य पदक पर अपना कब्ज़ा कर लिया है। लगभग 41 साल बाद भारत को जीत मिली है और इस ख़ुशी में पूरा देश डूबा हुआ है।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम द्वारा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद पूरे देश में हर्ष का माहौल है। ऐसे में तमाम हस्तियां जीत की बधाई दे रही है और जीत का जश्न मना रही है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई। ये ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगा।

पीएम मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है।

पुरुष हॉकी में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं। गुरजंत सिंह की मां ने बताया, “हमें बहुत खुशी है कि खिलाड़ियों ने आज का मैच जीत लिया। इन्होंने पंजाब और भारत का नाम रोशन कर दिया।”

Olympic: देश वापस आने पर पी. वी. सिंधु का जोरदार स्वागत

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा। जिन्होंने 135 करोड़ भारतीयों के चेहरे पर खुशी लाईं। टीम ने अपने प्रदर्शन से पदक जीतकर 135 करोड़ भारतीयों का दिल भी जीता है। 41 साल बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक बार फिर मेडल जीता है इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 3 =