अमेरिका में हुई गोलीबारी में भारतीय वायुसेना प्रमुख की जान बाल-बाल बची

Google

अमेरिका में गुरुवार की सुबह नेवल शिपयार्ड के पर्ल हार्बर हिकम में अचानक से हुई गोलीबारी से भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने अपनी जान बाल – बाल बचायी। गोलीबारी के दौरान भारतीय वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया अपनी टीम के साथ इस बेस पर ही मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक शिपयार्ड पर तैनात एक गनमैन ने अचानक ही गोलीबारी शुरू कर दी थी।

घटना में तीन लोग घायल

इस गोलीबारी के दौरान कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं, वहीं दो की हालत गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है। गोलीबारी करने वाले गनमैन ने अपने आप को भी गोली मार ली। हालांकि घटना के बाद पूरे इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया है।

नौसेना दिवस आज, जानिये क्या है इस दिन की अहमियत

आपको बता दें की इसके अलावा हाल के दिनों में ही अमेरिका के वाशिंगटन डीसी, टेक्सास, ओहियो और फ्लोरिडा सहित कई जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं और इन हमलों में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

About Author