कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत

● मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दर्दनाक कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत
● टूर्नामेंट में खेलने आए थे, ये सभी खिलाड़ी होशंगाबाद से इटारसी जा रहे थे।
● होशंगाबाद डीएम ने मामले की जांच के दिए आदेश
● दुर्घटना में तीन खिलाडी हुए, घायल हालत गंभीर

मध्य प्रदेश में एक दर्दनाक कार हादसा सामने आया है। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में एक दर्दनाक कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई। सूत्रों की जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि इन लोगों की तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे यह हादसा हुआ है। चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में खेलने आए थे। इस कार में कुल सात हॉकी खिलाड़ी सवार थे। ये सभी खिलाड़ी होशंगाबाद से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान इनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टकराने के बाद कार पलट कर सड़क के नीचे जा गिरी। इस हादसे में चार खिलाड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई।

क्या था इस हादसे का कारण

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार इटारसी थाना क्षेत्र के रेसलपुर गांव के पास तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस वजह से चार खिलाड़यिों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भतीर् कराया गया है। होशंगाबाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और टक्कर के बाद कार सड़क किनारे बने एक गड्ढे में जा धंसी।

करवाचौथ पर बहन के घर जा रहे नवयुवक की ट्रेन हादसे में मौत

बता दें की ये चारों खिलाड़ी यहां हॉकी के टूनार्मेंट में मैच खेलने आ रहे थे। इनमें से एक खिलाड़ी का जन्मदिन था और बताया गया है कि वे सभी अपने साथी का जन्मदिन मनाने के लिए कल रात इटारसी गए थे। वहां से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया। घटनास्थल इटारसी से लगभग पांच और होशंगाबाद से (14) किलोमीटर दूर है।

कौन थे ये चार खिलाडी

बता दें की इस कर हादसे में चार खिलाड़ियों की मौत हुई है जिनमे से मृतक खिलाडि़यों के नाम शाहनवाज खान जो की इंदौर के रहने वाले थे।, आदर्श हरदुआ इटारसी, आशीष लाल जबलपुर, अनिकेत वरूण ग्वालियर हैं। ये चारों हॉकी खिलाड़ी एमपी अकादमी भोपाल के खिलाड़ी थे। कार में सवार अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज नज़दीकी अस्पताल में चल रहा है। सभी खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रही मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए हुए थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने होशंगाबाद जिले में आज सड़क हादसे में चार हॉकी खिलाड़यिों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट के जरिए इस हादसे में घायल खिलाड़यिों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से की है।उन्होंने कहा है की रैसलपुर गांव के पास हादसे में चार खिलाड़यिों के निधन की घटना दुखद है। उन्होंने खिलाड़यिों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रशासन को निदेर्श दिए हैं कि घायलों का समुचित इलाज मुहैया कराया जाए और प्रभावित परिवारों की हरसंभव मदद भी की जाए।

जानिए कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पता चला है की यह हादसा होशंगाबाद में एनएच-69 के पास हुआ है।मध्य प्रदेश के होशंगाबद जिला के इटारसी थाना क्षेत्र के रेसलपुर गांव के पास तेज गति से जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गयी। इस वजह से चार खिलाड़यिों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए यहां एक निजी अस्पताल में भतीर् कराया गया है। दरअसल होशंगाबाद में अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट चल रही है, जिसमें ये खिलाड़ी शामिल हुए थे। बता दें की जिस जगह यह हादसा हुआ है, वो सड़क सिंगल लेन की है, लेकिन हाईवे होने की वजह से भारी वाहन भी यहां से गुजरते हैं। कार की रफ्तार बेहद तेज थी इसी दौरान एक गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार पेड़ से जा टकराई।

About Author