देश की राजधानी दिल्ली में लोगों को घुटन महसूस हो रही है। ऐसा इस लिए क्योंकि दिल्ली की हवा की गुणवत्ता एक बार फिर बहुत ख़राब हो गयी है। जिसकी वजह से दिल्ली वालों को साँस लेने में घुटन महसूस हो रही है। इसकी शिकायत भी लोगों ने दर्ज करा दी है। दिल्ली की हवा को प्रदुषण से बचाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये पर वो ज्यादा दिनों तक कारगर साबित नहीं हुए। सरकार का odd-even फार्मूला भी फेल होते नजर आ रहा है। दिल्ली की हवा में लोगों को साँस लेना मुश्किल हो गया है।
"Feeling suffocated": Delhi residents complain as air quality plunges to 'very poor'
Read @ANI Story | https://t.co/1r7eoKusTQ pic.twitter.com/jLEovDZsDB
— ANI Digital (@ani_digital) October 17, 2019
प्रदूषण पर काबू पाने के लिए दिल्ली में दो पहिया वाहनों पर भी लगेगा ऑड-ईवेन
दिल्ली की हवा बुरी तरह प्रदूषित हो चुकी है। इसका कारण वहां बढ़ती वाहनों की संख्या है। वाहनों से निकला धुआं हवा को बड़ी मात्रा में दूषित कर रहा है और दिल्ली की हवा दूषित होने का दूसरा कारण है, दिल्ली में मौजूद फैक्ट्रियों से निकला धुआं तथा आस-पास के क्षेत्रों में जलाया जाने वाला अपशिष्ट पदार्थ है। जो हवा में मिल कर हवा को दूषित कर रहा है और लोगों को साँस लेने में समस्या हो रही है। साथ ही कई तरह की बीमारियां भी हो सकती है। सरकार को जल्द ही कोई शख्त कदम प्रदुषण को रोकने के लिए उठाना होगा।