मां के भक्तों के लिए खुशखबरी,शाह ने दिखाई वंदे भारत को हरी झंडी

गुरुवार को नवरात्री के पावन अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। हालाकि इसका व्यावसायिक संचालन 5 अक्टूबर से शुरू होगा। ये ट्रैन नयी दिल्ली से माँ वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेगी। अब भक्त माता के पावन दरबार तक कम समय में पहुंच सकेंगे।

रेलमंत्री ने दी जानकारी

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इसकी जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा की ‘माँ वैष्णो देवी के भक्तों के लिए आज नई दिल्ली से कटरा के बीच चलने वाली देश की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस को गृह मंत्री श्री अमित शाह जी रवाना कर रहे हैं।’ आपको बता दें की पहली वंदे भारत ट्रेन को प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से वाराणसी के लिए हरी झंडी दिखाई थी।

वंदे भारत ट्रेन की खासियत

इस हाई स्पीड ट्रेन के चलने से भक्त अब 8 घंटे में कटरा पहुंच जायेंगे। इस ट्रेन में कोचो की संख्या 16 है और सभी कोच एक दूसरे से जुड़े है। जिससे यात्री एक कोच से दूसरे कोच में सरलता से जा सकते है। इसमें पैंट्री (रसोईं) कार की व्यवस्था है।

नोबेल विजेता अभिजीत को पीयूष गोयल ने दी बधाई, कहा लोगों ने उनकी सोच को रिजेक्ट किया

ट्रेन के अंदर सारे कोचो में LED स्क्रीन लगी हुई है। जिससे यात्रियों को सभी प्रकार की आवश्यक सूचनाएं दी जाएँगी जैसे ट्रेन की स्पीड,आने वाले स्टेशन का नाम आदि। इसके साथ साथ इसमें CCTV कैमरे भी लगाए गए है। वंदे भारत एक्सप्रेस में चेन नहीं बल्कि बटन दिया गया है। इस ट्रेन को पथरबाज़ों से बचाने के लिए खास तरह की खिड़की दी गयी है और ट्रेन के आगे cattle guard भी है।

ट्रेन का किराया और चलने का समय

वंदे भारत ट्रेन का न्यूनतम किराया 1630 रूपए है और एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए किराया 3015 रूपए यात्रियों को देना होगा। नयी दिल्ली से कटरा तक चलने वाली इस ट्रेन का समय सुबह 6 बजे का है और ये कटरा दोपहर 2 बजे तक पहुंच जाएगी और वहां से 3 बजे वापस दिल्ली जाने के लिए रवाना होगी और रात 11 बजे पहुंचेगी। सिर्फ मंगलवार को ये ट्रेन नहीं चलेगी।

About Author