भारत-फ़्रांस :14 दिनों के सैन्य अभ्यास के बाद आज हुआ समापन

war excercise
image source - ANI

भारत-फ्रांस सेनाओं के बीच सयुक्त रूप से 30 अक्टूबर से युद्ध अभ्यास किया जा रहा था जो आज समाप्त हुआ। इस युद्ध अभ्यास का नाम शक्ति-2019 था जिसमे भारत और फ़्रांस दोनों देशों की सेनाओं ने रेगिस्तान क्षेत्र में आतंकवादियों से निपटने के लिए साथ मिलकर ये अभ्यास किया। जिसमे दोनों सेनाओं ने एक दूसरे से बहुत कुछ सीखा। बता दें ऐसे युद्ध अभ्यास 2 साल में एक बार होता है। इस बार ये अभ्यास भारत में हुआ और अगली बार दोनों सेनाओं का अभ्यास फ़्रांस में होगा।

भारत और फ़्रांस सेनाओं के बीच 14 दिनों तक युद्ध अभ्यास किया और आज बुधवार को राजस्थान में शक्ति-2019 का समापन किया गया। अब ये 2 साल बाद फ़्रांस में होगा। ऐसे अभ्यास में सेनाये आधुनिक हथियारों का उपयोग करती है और हर परिस्थिति में दुश्मन से निपटने के लिए अभ्यास करती है।

About Author