चीन को एक के बाद एक बड़े झटके, अब इस बड़े प्रोजेक्ट्स से भारत ने किया बाहर

vande bharat mission
image source - google

सीमा पर भारत को आंख दिखाना चीन को काफी महंगा पड़ रहा है। पहले केंद्र सरकार ने 59 चाइनीज एप्लीकेशन को बैन किया और इसके ठीक 1 महीने बाद 47 चाइनीज ऐप बैन हुए। इसके साथ ही कई बड़ी सड़क और रेलवे परियोजनाओं से चीन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। जिससे चीनी कंपनियों को भारी नुकसान हुआ।

अब एक बार फिर केंद्र सरकार ने चीन को एक बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर कर दिया है। दरअसल वंदे भारत मिशन के तहत 44 हाई स्पीड ट्रेनों को बनाना था। जिसका ठेका चीनी कंपनी को दिया गया था। लेकिन अब इस ठेके को रद्द कर दिया गया है और अब जल्द ही नया ठेका जारी किया जाएगा।

क्या चीन पर पड़ेगा असर

दुनिया के 2 सबसे बड़े और पड़ोसी देश होने के कारण भारत और चीन के बीच में आयात और निर्यात काफी होता है। भारत का व्यापार इतना नहीं है, जितना कि चीन का भारत में है। छोटे से लेकर बड़े सामान तक हर चीज made in China है। इसलिए चीन पर बड़ा असर पड़ेगा। क्योंकि अब हर क्षेत्र में चीनी कंपनियों के साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट को रद्द किया जा रहा है। इससे चीन को आर्थिक चोट पहुंचेगी और भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

आने वाले समय में हर चीज पर मेड इन चाइना की जगह made in India लिखा होगा। क्योंकि सीमा पर तनाव के बीच अब आत्मनिर्भर भारत की शुरुआत मोदी सरकार ने कर दी है।

अब ज्यादा से ज्यादा चीजों को भारत में ही बनाया जाएगा। इससे अन्य देशों पर निर्भरता खत्म होगी और भारत आत्मनिर्भर बनेगा, जो अपनी जरूरत के सामान को खुद बनायेगा और उपयोग करेगा। इसके साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे भारत की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत होगी।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × 4 =