55 लाख हुए Corona मरीज, जानिए सबसे कम और सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के बारे में

Corona latest update
image source - google

देश में लगातार कोरोनावायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब प्रतिदिन मामलों की संख्या में पहले के मुकाबले कमी आई है। लेकिन फिर भी यह संख्या काफी ज्यादा है। स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 75083 कोरोना मरीज मिले हैं। वही सब क मामलों में 27408 किस की वृद्धि हुई है।

अब देश में कुल संक्रमित मरीज 5562663 हो गए हैं और कुल सक्रिय मामले 975861 है। वहीं अब तक 4497867 लोगों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और 88935 लोगों की अब तक मृत्यु हुई है।

देश के इन पांच राज्य में सबसे ज्यादा मामले

संक्रमण के मामले में पहले नंबर पर महाराष्ट्र है। जहां पर 1224380 कोरोना के मरीज है। इसके बाद आंध्रप्रदेश 631749, तमिलनाडु 547337, कर्नाटक 526876 और उत्तर प्रदेश 358893 कोरोना मरीज है।

इन पांच राज्यों में सबसे कम मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय, लद्दाख, अंडमान और निकोबार, दादर और नगर हवेली, सिक्किम, मिजोरम में कोरोना के 5000 से भी कम मरीज है। वहीं लक्ष्यदीप में कोरोना का अभी तक एक भी मामला सामने नहीं आया है।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

18 − 4 =