चीन की सेना ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी पीछे हटना शुरू किया। इसका वीडियो खुद भारतीय सेना ने साझा किया। बता दें पिछले 10 महीने से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ था। जिसकी वजह से सीमा पर अतिरिक्त सेना और युद्ध वाहनों की तैनाती की गयी थी।
#WATCH पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र के तट पर क़रीब दस महीने तक तैनात रहने के बाद भारत और चीन के सैनिक और टैंक डिसइंगेज हो रहे हैं। (वीडियो सोर्स: नॉर्दन कमांड, भारतीय सेना) pic.twitter.com/Mnhzt9HkqO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2021
भारत और चीन के बीच तनाव की वजह खुद चीन था। क्योंकि कई बार भारतीय सीमा में चीनी सैनिकों ने घुसने की कोशिस की। लेकिन भारतीय सैनिकों ने उन्हें घुसने नहीं दिया और चीनी सैनिकों को उनकी हद बताई।
गंगा नदी में स्नान करने आया युवक हुआ लापता, तलाश में जुटी गोताखोरों की टीम
लेकिन ये तनाव तब और बढ़ गया जब गश्त वाली जगह पर चीनी सैनिकों ने डेरा डाल लिया और टैंक आदि की तैनाती कर दी। जिसके बाद भारत ने भी अतिरिक्त सेना और टैंक की तैनाती की। इस बीच वार्ता चल रही थी।