भारत चीन सीमा पर चार दशक बाद हुई फायरिंग, चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने…

border news
image source - google

भारत और चीन के बीच तनाव इतना बढ़ गया है कि कल देर रात सीमा पर फायरिंग हुई। दरअसल चीनी सैनिक भारतीय सीमा की ओर आगे बढ़ रहे थे। उन्हें चेतावनी देने के लिए भारत की तरफ से हवा में फायरिंग की गई। इसके बाद चीनी सैनिक अपनी सीमा में वापस चले गए।

भारत पर लगाया आरोप

सीमा पर कल देर रात हुए विवाद पर चीन की ओर से एक बार फिर झूठ बोला गया। चीन ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने चीनी सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की। जिसके बाद गोलीबारी की गई थी। जबकि सच ठीक इसका उल्टा है। ये पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी चीनी सैनिकों ने कई बार घुसपैठ करने की कोशिश की और उल्टा भारत पर आरोप लगाया।

मालूम हो भारत और चीन के बीच इससे पहले सीमा पर चार दशक पहले फायरिंग हुई थी। इसके बाद दोनों देशों के बीच समझौता हुआ कि दोनों देश गोली नहीं चलाएंगे और ना ही किसी की जान लेंगे। हालांकि 15 और 16 जून की रात को दोनों देशों के सैनिकों के बीच झड़प हुई। जिसमें दोनों देशों को नुकसान हुआ।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

5 × two =