Income Tax Budget 2023: मघ्यम वर्ग को लुभाने के लिए क्या बढ़ेगी छूट की सीमा

 Income Tax Budget 2023

Income tax Budget 2023: देश के मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के लिए सरकार ने तैयारी कर ली है। सरकार अपने आगामी बजट में आयकर में छूट देने की घोषणा कर सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो मध्यम वर्गीय लोगों के लिए नए साल का तोहफा होगा। बता दें कि आयकर सीमा में साल 2014 के आखिरी में बड़ा बदलाव हुआ था। जिसमें छूट की सीमा को 2.50 लाख कर दिया गया था जो कि पहले 2 लाख थी। इन्कम टैक्स पेयर्स हर वर्ष यह उम्मीद करते है कि आयकर में छूट मिलेगी। परंतु उनकी यह उम्मीद पूरी नहीेे होती।

 Income tax Budget 2023

जैसा कि हम जानते हैं कि केंद्र सरकार आगामी बजट की तैयारी कर रही है। मध्यम वर्ग बड़ी ही उत्सुकता से इसकी प्रतीक्षा भी कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि इस बार बजट में उन्हें थोड़ी-बहुत राहत मिलेगी। क्योंकि नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। मध्यम वर्ग उम्मीद कर रहा है कि धारा 80सी, धारा 80डी, धारा 87ए आदि जैसे विभिन्न वर्गों के तहत उपलब्ध कुछ कर छूट सीमाओं में वृद्धि होगी।

IANS latest news

आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार सरकार मघ्यम वर्ग को लुभाने के लिए छूट की सीम बढ़ा सकती है। उम्मीद है कि यह आयकर छूट सीमा मौजूदा 2.5 लाख से बढ़करी 5 लाख तक की हो सकती है। चूंकि यह सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होने वाला है इसलिये उम्मीद है कि बजट में वित्त मंत्री आयकर सीमा को बढ़ाकर अपनी छवि को ठीक करने की कोशिश करेगी। 

वर्तमान टैक्स स्लैब

2.5 लाख तक आय : टैक्‍स नहीं लगता

2.5-5 लाख तक वार्षिक आय : 5% टैक्‍स

5-10 लाख तक की सालाना इनकम : 20% टैक्स

10 लाख से ज्यादा वार्षिक आय : 30% टैक्स

केंद्रीय बजट 2023-24:  वित्त मंत्री निर्मला सीताराम 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट 2023-24 पेश करेंगी और इस साल उम्मीदें काफी अधिक हैं क्योंकि यह 2024 के आम चुनाव से पहले मौजूदा सरकार का आखिरी पूर्ण बजट होगा। जबकि इंफ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं, लोगों को धारा 80सी में छूट, आयकर राहत, मानक कटौती में बढ़ोतरी आदि को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं।

ये भी पढ़ें

UP TGT, PGT Exam Date 2023 की संपूर्ण जानकारी 

UP TET Notification 2023: नोटीफिकेशन जल्द होगा जारी नोटीफिकेशन, तैयार रखें ये दस्तावेज़

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

two × one =