दस साल छोटे युवक से प्रेमसंबंध शिक्षिका को गवानी पड़ी जान !

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में एक शिक्षक युवक ने अपनी सहकर्मी शिक्षिका को गोली मार दी। मौके पर ही पीड़िता की मौत हो गयी।
मानपुर थाना क्षेत्र की पकरिया की है घटना।

युवक का नाम अमित कौशल बताया जा रहा है। कौशल ने पुलिस के सामने अपना जुर्म काबुल लिया है।
बकौल कौशल ” साथी महिला शिक्षिका के साथ उसके सम्बन्ध थे एवं वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। कौशल ने कहा कि वह साथी महिला से अगस्त में शादी करने वाला था।

image source google
image source google

पुलिस के अनुसार मृतक महिला लखनऊ की निवासी थी वह पिछले 5 सालों से सीतापुर के एक सरकारी स्कूल में शिक्षण कार्य रही थी। आरोपी युवक भी उसकी स्कूल में कार्यरत था। मृतक महिला शादीशुदा थी जिनकी उम्र 40 वर्ष बताई जा रही है। वही आरोपी कौशल 30 वर्षीय अविवाहित था। पुलिस दोनों लोगों में प्रेम संबंध होने की बात स्वीकारी है।

बीते दिन स्कूल में आरोपी युवक ने अटेंडेंस रजिस्टर में महिला के नाम के आगे कैज़ुअल लीव लिख दिया था। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। बात बढ़ते बढ़ते बिगड़ गई। इसके बाद आरोपी युवक स्कूल से बाहर चला गया। कुछ देर बाद वापस लौटा और स्कूल परिसर में घुस कर साथी शिक्षिका पर गोली चला दी। महिला को दो गोलियाँ लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी।

पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर अवैध पिस्तौल ज़ब्त कर ली है। पिस्तौल खान से आई इस बात की जाँच की जा रही है।

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 − five =