IGRSUP : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्टाम्प और पंजीकरण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण सुविधा की शुरुआत किया है। दोस्तों IGRSUP एक सरकारी योजना है जो प्रदेश के सभी नागरिकों को उनकी संपत्ति रजिस्ट्री को आसान तरीके से प्राप्त करने में सहायता करेगी।
Uttar Pradesh Online Property Registration Portal पर अपनी संपत्ति के पंजीकरण के लिए किसी भी अन्य पक्ष की कोई ज़रूरत नहीं होगी जिससे पारदर्शिता और भ्रष्टाचार भी बहुत काम हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी द्वारा चलाई गई IGRSUP योजना से उत्तर प्रदेश के सभी लोग आसानी से पोर्टल पर जाकर अपनी संपत्ति का पंजीकरण कर सकते हैं।
GRSUP क्या है ?
दोस्तों IGRSUP एक सरकारी योजना है जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश के नागरिकों द्वारा चलाई गई है। उत्तर प्रदेश स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा सम्पत्ति व अन्य कई प्रकार के लेखपत्रों आदि की रजिस्ट्री का काम तथा उनके संरक्षण का काम किया जाता है।
यह विभाग ज़रूरत पड़ने पर लेखपत्रों के साक्ष्य और प्रयोजन आदि की प्रति को न्यायालय तथा आम जनता के पास भेजने का काम करता है। इसके अतिरिक्त भारतीय स्टाम्प अधिनियम के अनुसार IGRSUP लेखपत्रों का निर्धारित स्टाम्प शुल्क भी लेता है। आप सभी लोगों को यह पता होगा कि स्टाम्प शुल्क राजस्व को प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार का एक प्रमुख स्त्रोत है।
PMEGP क्या है? PMEGP Lone कैसे लें, जाने पूरी Detail
IGRSUP द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं
- उत्तर प्रदेश निबन्धन विभाग (IGRSUP) जन सामान्य आम नागरिकों के प्रस्तुत लेखपत्रों का रजिस्ट्रीकरण करता है
- सभी लेखपत्रों की इन्डैक्सिंग करता है और पक्षकार संपत्ति की क्षेत्रवार और नामवार सूचियों को तैयार करता है।
- लेखपत्रों का सत्यापन करता है तथा उनकी प्रति या नकल उपलब्ध करवाता है।
- भार मुक्ति प्रमाण–पत्र और अचल सम्पत्ति के संव्यवहार और बन्धक पत्र की जानकारी उपलब्ध कराता है।
- हिन्दू विवाह पंजीकरण (हिन्दू विवाह अधिनियम 1955 के प्रावधानो के अधीन) अब ऑनलाइन आधार पर आधारित हिन्दू विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
- कृषि भूमि से संबधित दान पत्रों और विक्रय पत्रों की सत्यापित प्रतियां राजस्व कार्यालय को दाखिल खारिज के लिए मुफ्त में दी जाती है।
- आम लोगों के द्वारा जमा किए जाने वाले वसीयतना को संरक्षित कर के रखा जाता है।
- अगर कोई व्यक्ति किसी बीमारी या वृद्धावस्था आदि कि वजह से कार्यालय जाने में असमर्थ होता है तो उसे प्रमाण के साथ आवेदन करने पर निष्पादक के निवास स्थान पर ही लेखपत्र के दिये जाने व निष्पादन को स्वीकार करने की प्रक्रिया भी की जाती है।
यहाँ प्राप्त करें अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
- कृषि भूमि विक्रय पत्र
- आवासीय विक्रय पत्र
- औद्यिगिक विक्रय पत्र
- व्यवसायिक विक्रय पत्र
- दान विलेख
- पट्टा विलेख
- बंधक विलेख (कब्ज़ा )
- बंधक विलेख बिना कब्ज़ा
Uttar Pradesh Online Property Registration 2022
दोस्तों प्रेरणा 3.0 सॉफ्टवेयर के ज़रिये स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने सभी सभी लोगों की सुविधा व जल्द रजिस्ट्रेशन के लिए सम्पत्ति पंजीकरण की ऑनलाइन सुविधा की शुरुआत किया है। जो भी उम्मीदवार अपनी संपत्ति का पंजीकरण करवाना चाहते हैं वह IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट http://igrsup.gov.in के द्वारा ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण कर सकते हैं। इस ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा में निश्चित रूप से समय की बचत भी होती है और विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों की फोटोकॉपी की आवश्यकता भी नहीं पड़ती है। राज्य सरकार बहुत जल्दी ही इस सुविधा को पूरे प्रदेश में किसानों के लिए भी बढ़ाने जा रही है जिससे किसान भी अपनी कृषि भूमि और संपत्तियों का पंजीकरण करवा सकते हैं।
How to Chek Jio Balance : चेक करें अपने जिओ नंबर का बैलेंस
ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया
किसी भी व्यक्ति को अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया करना होगा।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले IGRSUP की आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in पर जायें।
- इसके बाद होमपेज पर “संपत्ति पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करें या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें
- आपके सामने एक पंजीकरण पृष्ठ दिखाई देगा
- इस पृष्ठ पर तदनुसार सभी विवरण सही तरीके से भरें जोकि स्टाम्प ड्यूटी की गणना करने के लिए है।
- इसके बाद आपको ऑनलाइन मोड के ज़रिये से भुगतान करना होगा।
- Uttar Pradesh Online Property Registration पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको रजिस्ट्री की नियुक्ति तारीख मिल जाएगी।
- सारे विवरण आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर पर मैसेज के द्वारा भेजे जाएंगे।
- इसके अलावा उम्मीदवारों को नियुक्ति की तारीख में उप-पंजीयक कार्यालय में उपस्थित होना भी ज़रूरी है।
- सबसे बाद में खरीदार को ऑनलाइन स्टाम्प खरीदने के लिए अनूठा कोड दिया जाएगा जो उम्मीदवार को संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालय को संपत्ति रजिस्ट्री को प्राप्त करने के लिए जमा करना पड़ेगा।
IGRSUP से क्या हैं लाभ
- उम्मीदवार इस ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा (Uttar Pradesh Online Property Registration) से निम्नलिखित लाभ उठा सकते हैं
- अब उम्मीदवारों को संपत्ति पंजीकरण प्राप्त करने के लिए यहां और वहां घूमने तथा रजिस्ट्रार कार्यालय में कई घंटे तक इंतजार karne की ज़रूरत नहीं है।
- यह सेवा ऑनलाइन प्रक्रिया की तर्ज पर बनाई गई है जिसे पासपोर्ट कार्यालय के तौर पर अपनाया गया है।
- इसके अलावा उम्मीदवार इस सेवा का उपयोग आवासीय और वाणिज्यिक दोनों संपत्तियों के लिए भी कर सकते हैं।
- यह सेवा अधिकांश रजिस्ट्री कार्य ऑनलाइन प्रदर्शन करेगा जिसमें स्टाम्प पेपर की खरीद भी शामिल है।
PMFBY : जाने क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना?
UP Online Property Registry का कार्यान्वयन
राष्ट्रीय सूचना केन्द्र (NIC) ने इस ई-सेवा को तैयार किया है जिसको उत्तर प्रदेश की सरकार ने प्रभावी ढंग से लागू किया है। शुरूआती चरण में प्रदेश सरकार IGRSUP को उत्तर प्रदेश के 5 शहरों में शुरू करेगी जिसमे राजधानी लखनऊ, बरेली, मोरादाबाद, कासगंज और बाराबंकी शामिल हैं। इसके बाद राज्य सरकार इस योजना को प्रदेश के अन्य शहरों में भी विस्तारित करेगी। इस उद्देश्य के लिए प्रदेश सरकार ने निम्नलिखित कई उपाय कर रही हैं
- राजस्व विभाग उत्तर प्रदेश अधिकारियों को ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को समझने तथा ई-पंजीकरण से संबंधित प्रश्नों को संभालने के लिए प्रशिक्षण दे रहा है।
- राज्य सरकार ने इसके अलावा 11 जिलों में पायलट परियोजनाएं भी शुरू किया है।
IGRSUP पर सम्पत्ति पंजीकरण के लिंक
- आवेदन करने के लिए https://igrsup.gov.in/igrsup/propertyRegistration पर क्लिक करें
- सम्पत्ति पंजीकरण हेतु अपॉइंटमेंट के लिए Appointment पर क्लिक करें
- सम्पत्ति खोजने के लिए Search पर क्लिक करें
- सुझाव/समस्या के लिए get district पर क्लिक करें
संबंधित रजिस्ट्रार कार्यालय दस्तावेज़ पंजीकरण के प्रयोजन के लिए एक तारीख तय करेगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को बिक्री प्रक्रिया निष्पादित करने के लिए एक और तारीख दी जाएगी।