IGRSUP 2022: यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण

igrsup

UP Property and Marriage Registration:- चलिए आज हम आपको उत्तर प्रदेश सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेगें। पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। उत्तर प्रदेश के सरकार द्वारा सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण का एक ऑनलाइन पोटरल बना हैं। जिनको Property and marriage Registration करवाना है तो आप (igrsup.gov.in) वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें। इस सुविधा के माध्यम से उत्तर प्रदेश राज्य के नागरिक अपनी संपत्ति एवं विवाह की रजिस्ट्री आसानी से igrsup Portal पर करा सकते हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बनाए गए इस online IGRSUP Portal की सहायता से ओर भी विभिन्न सेवाएं ऑनलाइन दी जाती है ।

IGRSUP Portal क्या है और इसके क्या काम है ?

IGRSUP Portal यानी igrsup.gov.in उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा सभी नागरिकों को ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इस पोर्टल की सहायता से राज्य के नागरिक बहुत सारे काम अब ऑनलाइन कर सकते हैं जैसे कि इस पोर्टल पर यूपी के नागरिक संपत्ति पंजीकरण , मैरिज रजिस्ट्रेशन ,स्टैंप , पंजीकृत लेख पत्र का प्रमाण पत्र , भार मुक्त प्रमाण पत्र , बारह साला , अभिलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि इत्यादि जैसे ऑनलाइन के काम कर सकते हैं ।

उन जिलों की सूची नीचे दी गयी है जिनमें ऑनलाइन पंजीकरण हो सकते हैं। UP Property and marriage Registration सम्बन्धित अधिक जानकारी जैसे- यूपी सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण कैसे कर सकते हैं ? रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है आदि आर्टिकल में दिया गया है उम्मीदवार पूरी जानकारी आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

UP Property & Marriage Registration 2021

यदि आप उत्तर प्रदेश संपत्ति एवं विवाह पंजीकरण 2021 से जुडी सूचनायें प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गयी टेबल के माध्यम से इन विशेष सूचनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते हैं-

आर्टिकल सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण
राज्य उत्तर प्रदेश
पोर्टल का नाम IGRSUP
लाभार्थी राज्य के नागरिक
उद्देश्य सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण के लिए
ऑनलाइन सुविधा प्रदान करना
आवेदन ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट Click Here

यूपी संपत्ति पंजीकरण IGRSUP Portal का उद्देश्य

IGRSUP Portal को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य तो नागरिकों को Single Window Service उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें रजिस्ट्रेशन विभाग से संबंधित किसी भी काम के लिए दफ्तरों का चक्कर न काटना पड़े, वैसे IGRSUP Portal के बहुत सारे उद्देश्य हैं लेकिन इनमें से मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित हैं :-

  • IGRSUP Portal के माध्यम से उत्तर प्रदेश के नागरिकों को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग से संबंधित सभी सुविधाएं ऑनलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं ।
  • इस पोर्टल पर सारी जानकारी पारदर्शिता के साथ सभी के लिए उपलब्ध होते हैं जिससे धोखाधड़ी की समस्या कम हो जाती हैं ।
  • इस पोर्टल का मकसद राज्य सरकार तथा उत्तर प्रदेश के नागरिकों के बीच पारदर्शिता को बढ़ावा देना है ।
  • IGRSUP Portal के आने से पहले राज्य के नागरिकों को अपनी संपत्ति का पंजीकरण कराने के लिए दफ्तरों का चक्कर काटना पड़ता था लेकिन इस पोर्टल के आ जाने से आम नागरिक घर बैठे ऑनलाइन इंटरनेट के माध्यम से ही अपनी संपत्ति का पंजीकरण इसके आधिकारिक वेबसाइट igrsup.gov.in से कर सकते हैं ।
  • नागरिकों का कीमती समय बचाना भी इस पोर्टल का बहुत बड़ा मकसद है ।
  • राज्य के नागरिकों को किसी भी काम के लिए दफ्तर का चक्कर नहीं लगाना है Online IGRSUP Portal से सारे काम हो जाएंगे ।

सम्पत्ति एवं विवाह रजिस्ट्री सम्बन्धित दस्तावेज

उत्तर प्रदेश Property and marriage Registration करवाने के लिए उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता भी होती है। जिनको बनाना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है। उन सभी दस्तावेजों की सूची नीचे लेख में दी जा रही है।

विवाह पंजीकरण के लिए दस्तावेज सम्पति पंजीकरण के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड आधार कार्ड
पैन कार्ड पैन कार्ड
विवाह रजिस्ट्रेशन
आवेदन पत्र
ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन
की फोटो कॉपी
वर वधु आयु, जन्म,
शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
जन्म, आयु प्रमाण पत्र
दूल्हा-दुल्हन की साथ में तस्वीर गवाहों के पहचान पत्र
मोबाइल नंबर मोबाइल नंबर
पासपोर्ट साइज फोटो पासपोर्ट साइज फोटो
निर्धारित प्रारूप शपथ पत्र ग्राउंड पेपर
दो गवाह निवास/आवास प्रमाण पत्र
IGRSUP पोर्टल पर प्राप्त सेवाएं

विवाह एवं संपत्ति पंजीकरण उत्तर प्रदेश पोर्टल पर निम्न सेवायें उपलब्ध करायी गयी हैं। अगर आप इन सेवाओ के बारे में जानना चाहते हैं तो दी गयी सूचना पढ़ें –

विवाह पंजीकरण संपत्ति पंजीकरण नियुक्ति
संपत्ति ब्यौरा संपत्ति खोजें
भारमुक्त प्रमाणपत्र /बारह साला आधार आधारित विवाह पंजीकरण सत्यापन
विलेखों की प्रमाणित प्रतिलिपि नि: शुल्क प्रमाण पत्र / बारह साल पुराना
औद्योगिक संपत्ति पंजीकरण कर्मों की प्रमाणित प्रति
पंजीकृत लेखपत्र का प्रमाणपत्र स्टाम्प शुल्क विवरण तालिका
सम्पत्ति पंजीकरण नागरिक सुविधा अधिकार
यूपी पंजीकृत बोर्डों की सूची

20 निबन्धन मंडलों पर उप महानिरीक्षक निबन्धन/उप स्टाम्प आयुक्त के पद स्वीकृत है। वर्तमान में 17 निबन्धन मंडलों पर उप महानिरीक्षक निबन्धन कार्यरत है।

  1.  लखनऊ
  2.  सीतापुर
  3.  कानपुर
  4.  बरेली
  5.  मुरादाबाद
  6.  मेरठ
  7.  गौतमबुद्ध नगर
  8.  सहारनपुर
  9.  अलीगढ़
  10.  आगरा
  11.  झांसी
  12.  चित्रकूट
  13. मिर्जापुर
  14.  प्रयागराज
  15.  वाराणसी
  16.  आजमगढ़
  17.  गोरखपुर
  18.  बस्ती
  19.  अयोध्या
  20.  देवीपाटन मण्डल

उत्तर प्रदेश सम्पत्ति एवं विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करें ?

मैरिज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की पूरी प्रकिया लेख में नीचे दी गयी है।

  • यूपी विवाह पंजीकरण के लिए सबसे पहले IGRSUP की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ।
  • अब खुले हुए पेज में “विवाह पंजीकरण आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने “नवीन आवेदन पत्र भरें” का ऑप्शन आएगा।
  • अब आपके सामने यूपी विवाह पंजीकरण आवेदन पत्र खुल जाएगा।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारियों को भरें।
  • अपने सम्बंधित फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
  • फॉर्म के साथ दस्तावेज व फोटो ले कर सम्बन्धित कार्यालय में जमा कर दें।
  • फिर आपकी UP marriage Online Registration प्रकिया पूरी हो जाती है।

Stamp and Registratin Department / स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग परिचय

स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का एक महत्वपूर्ण विभाग है। यह विभाग भारतीय स्टाम्प अधिनियम के तहत लेखपत्रों पर देय स्टाम्प शुल्क की वसूली भी करता है। UP सरकार के राजस्व प्राप्ति में स्टाम्प शुल्क एक प्रमुख स्त्रोत है।

इस विभाग द्वारा प्रमुखतः अचल सम्पत्ति के लेखपत्रों के रजिस्ट्रीकरण का कार्य किया जाता है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग का कार्य मुख्य दो अधिनियमों के तहत किया जाता है | ( रजिस्ट्रेशन अधिनियम 1908 एवं भारतीय स्टाम्प अधिनियम 1899 ).

रजिस्ट्री के बाद लेखपत्रों का संरक्षण किया जाता है तथा इनकी आवश्यकतानुसार  संरक्षित लेखपत्रों की प्रतियां न्यायालय एवं जनता को उपलब्ध करायी जाती है। लेखपत्रों की रजिस्ट्री के अतिरिक्त यह विभाग रजिस्ट्रीकृत लेखपत्रों का  संरक्षण भी करता है | 

S.No. Type of Deed Stamp Duty Charges
1. Sale Deed 7%
2. Gift Deed Rs. 60 to Rs.125
3. Lease Deed Rs. 200
4. Will Rs. 200
5. General Power of Attorney Rs. 10 to Rs. 100
6. Special Power of Attorney Rs. 100
7. Conveyance Rs. 60 to Rs. 125
8. Notarial Act Rs. 10
9. Affidavit Rs. 10
10. Agreement Rs. 10
11. Adoption Rs. 100
12. Divorce Rs. 50
13. Bond Rs. 200

शिकायत(grievance) दर्ज करने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइटपर जाना होगा।
  • वेबसाइट पर जाने पर होम पेज खुलेगा |
  • होम पेज पर आपको राईट साइड में उपर सुझाव/समस्या का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करे |
  • अगले पेज पर आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | जिसमें आपको पूछी गई जानकारी जैसे कि जनपद, नाम, मोबाइल संख्या, ईमेल आईडी, विषय, सुझाव/समस्या, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद अब आप सुरक्षित करें के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इस तरह आप सुझाव/समस्या दर्ज कर पाएंगे |

(Fake)पीएम मोदी फ्री लैपटॉप योजना 2021: प्रधानमंत्री लैपटॉप योजना ऑनलाइन Registration

कांटेक्ट डिटेल्स देखने की प्रक्रिया

  • सर्वप्रथम आपको स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा  ।
  • होमपेज पर आपको संपर्क करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अगले पेज पर आपके सामने विभाग के कांटेक्ट की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी |

हेल्पलाइन नंबर

पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं सम्बन्धित या अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

क्रम सं. विभाग स्थान हेल्पलाइन नंबर
1 उप महानिरीक्षक निबन्धन शिविर कार्यालय, लखनऊ फोन–0522-2308713
2 अपर महानिरीक्षक निबन्धन (प्रशा०) मुख्यालय इलाहाबाद फोन–0532-2623717
फैक्स–0532-2424283
3 अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय) पश्चिमी क्षेत्र गाजियाबाद, कलेक्ट्रेट परिसर गाजियाबाद फोन-120-28220844
फैक्स-0120-2820259
4 अपर महानिरीक्षक निबन्धन (विभागीय) मुख्यालय इलाहाबाद फोन-0532-2623717
5 अपर महानिरीक्षक निबन्धन शिविर कार्यालय, लखनऊ फोन-0522-2308587
6 महानिरीक्षक निबन्धन⁄ आयुक्त स्टाम्प उत्तर प्रदेश मुख्यालय इलाहाबाद, राजस्व परिषद भवन, सिविल लाइन्स इलाहाबाद फोन–0532–2623667
फैक्स–0532–2622858
7 उप महानिरीक्षक निबन्धन मुख्यालय इलाहाबाद फोन-0532-242788
8 उप महानिरीक्षक निबन्धन शिविर कार्यालय, लखनऊ, विश्वास कामर्शियल काम्प्लेक्स,विश्वास खण्ड–3, गोमती नगर, लखनऊ फोन–0522–2308697
फैक्स–0522–2308697

 

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 − four =