मुरादाबाद :। सिविल लाइन स्थित महिला थाने में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने बच्चों के साथ आकर अपने पति के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। जिसमे महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसको बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया।
क्या है पूरा मामला :-
मिली जानकारी के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि मूंढापांडे में रहने वाले उसके पति ने उसको बिना तलाक दिए दूसरा निकाह कर लिया। पीड़ित महिला ने बताया कि 12 साल हो गए उसकी शादी को, पारिवारिक कलह के चलते वह पिछले 1 साल से अपने मायके में रह रही थी कि अचानक उसे पता लगा कि उसके पति ने दूसरा निकाह कर लिया है।
इस बात से परेशान होकर वह महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज कराई, जब पुलिस ने उसके पति सरवर अली से फोन करके बात करने की कोशिस की तो सरवर अली ने अपना फोन बंद कर लिया। फिलहाल पुलिस ने महिला को कार्यवाही करने का आश्वासन दे दिया है। महिला थाने पर खड़ी महिला ने जब मीडियाकर्मियों से बात की तो उसने अपनी बात कहते हुए अपने ससुरालवालो पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ”वह लोग पिछले कई सालों से उसको दहेज़ के लिए प्रताड़ित कर थे, इसी से परेशान होकर अपने मायके में जाकर रहने लगी और उसका पति जिससे फोन पर बात करता था उस लड़की से ही उसने दोबारा निकाह किया है।