HOWDY MODI:अमेरिका में अबतक का सबसे बड़ा प्रोग्राम, लगी हैं दुनिया भर की निगाहें…

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने दुनिया हर मंच से कश्मीर को लकर गुहार लगाई और हर मंच से मात खाई। झुंझलाहट ऐसी कि अब पाकिस्तान ने पीएम मोदी के विमान के लिए अपने हवाई मार्ग तक को देने से मना कर दिया। अमेरिका में पीएम मोदी के होने वाले अबतक के सबसे बड़े इवेंट की जानकारी होते ही पाकिस्तान की बौखलाहट और बढ़ गई है। पुरी दुनिया की 22 सितंबर को होने वाले इस इवेंट नजरें टिकी हैं। मोदी के HOWDY MODI प्रोग्राम की चर्चा पुरी दुनिया कर रही है।

पीएम मोदी को पाकिस्तान ने नहीं दिया रास्ता

HOWDY MODI प्रोग्राम के लिए पीएम मोदी को शनिवार को अमेरिका के लिए रवाना होना है। लेकिन पाकिस्तान ने अपना हवाई मार्ग देने से मना कर दिया है। पीएम मोदी को पाकिस्तान के ही रास्ते अमेरिका पहुंचना था। पाकिस्तान के इस अड़ियल रवैसे से पीएम मोदी अब किसी दूसरे रास्ते से अमेरिका के लिए निकलेंगे।

राहुल गांधी ने कसा तंज

अमेरिका में होने वाले HOWDY MODI प्रोग्राम को लेकर न केवल पाकिस्तान वरन अपने देश में भी आलोचनाओं का दौर शुरु हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी के HOWDY MODI प्रोग्राम को लेकर तंज कसा है। उन्होंने देश की अर्थ व्यवस्था को लेकर कहा, KOWDY ECONOMY DOIN, MR. MODI? देश की अर्थ व्यवस्था के क्या हाल हैं मिस्टर मोदी?

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1174307688152330241?s=20

जानिए क्या है मोदी का HOWDY MODI प्रोग्राम

अमेरिका के ह्यूस्टन में 22 सितंबर को आयोजित होने वाला HOWDY MODI अबतक का सबसे बड़ा आयोजन है। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा भारतीय शिरकत करेंगे। बतादें HOWDY MODI अमेरिका में पोप के बाद किसी विदेशी नेता का अबतक का सबसे बड़ा आयोजन है। सबसे बड़ी बात इस आयोजन में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल होंगे। इस आयोजन की लोकप्रियता का अंदाजा इस बता से लगाया जा सकता है कि अब तक 50 हजार लोगों ने अपनी सीटें बुक करा ली हैं और 10 हजार से ज्यादा सीटों पर वेटिंग चल रही है।

ट्रंप ने कहा,दोनों देश तैयार तो मैं मध्यस्थता करना चाहूंगा

ऐतिहासिक होगा ये प्रोग्राम

अमेरिका में बसे भारतीयों के लिए आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम टेक्सास इंडिया फोरम के तत्वावधान में हो रहा है। ये अमेरिका और भारत की दोस्ती के लिहाज से ऐतिहासिक मौका होने वाला है। 22 सितंबर को अमेरिका के टेक्सास राज्य में ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी प्रोग्राम होगा। अमेरिका के स्थानीय टाइम के मुताबिक सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो दोपहर 1 बजे तक चलेगा। अमेरिका में भारतीय राजदूत हर्ष वर्धन ने कहा है कि ट्रंप के शामिल होने की वजह से ये प्रोग्राम ऐतिहासिक होगा।

HOWDY MODI MEANS,HOW DO YOU DO MODI…

अमेरिका के दक्षिणी राज्यों में HOWDY शब्द का बहुतायत प्रयोग होता है। आम बोल चाला की भाषा में एक दूसरे का हाल जानने के लिए HOWDY शब्द का प्रयोग किया जाता है। इसका HOWDY का मतलब होता है आप कैसे हैं, HOW DO YOU DO, टेक्सास इंडिया फोरम के अधिकारियों की माने तो HOWDY MODI कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक हजार से ज्यादा और टेक्सास के तकरीबन 650 वेलकम पार्टनर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कारोबारियों की नजर में बेहद महत्वपूर्ण है प्रोग्राम

दरअसल दुनियाभर में चर्चा का विषय बने HOWDY MODI कार्यक्रम अपने आप नें बेहद महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के जरिए। दुनियाभर के बड़े उद्योगपतियों की निगाहें इस पर लगी हैं। वह पीएम मोदी के साथ व्यापार को लेकर बैठक कर सकते हैं। बतादें कि ह्यूस्टन में तेल और गैस कंपनियों की भरमार है, यहां के व्यापारी भारत में अपने व्यापार को बढ़ाने को लेकर, पीएम मोदी से बैठक करेंगे।

About Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

19 + one =